
म्योरपुर/ पंकज सिंह
हर्षोल्लास के साथ मनाया गया 79वां स्वतंत्रता दिवस समारोह ब्लाक मुख्यालय, म्योरपुर थाना, सीएचसी, वन विभाग कार्यालय शहीद स्थल एव पंचायत भवन में ध्वजारोहण कर राष्ट्रगान के साथ झण्डे को दी गई सलामी । इसी क्रम मे ब्लाक कार्यालय पर ब्लाक प्रमुख मान सिंह गोड़ ने किया गया ध्वजारोहण कर देश को आजादी दिलाने वाले महापुरषो को नमन किया उन्होंने बताया 15 अगस्त को पूरे देश में बड़े उत्साह और गर्व के साथ आजादी का जश्न मनाया जाता है। यह दिन हमारे देश के इतिहास का सबसे महत्वपूर्ण दिन है क्योंकि इसी दिन 15 अगस्त 1947 को हमारा देश ब्रिटिश शासन से आजाद हुआ था। यही वह दिन है जब भारत करीब 200 वर्षों बाद गुलामी की बेड़ियों से मुक्त हुआ था।
म्योरपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक कमल नयन दुबे ने पुलिस कर्मियों को जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया । उन्होंने कहा कि पुलिस का कार्य केवल कानून-व्यवस्था बनाए रखना ही नहीं, बल्कि समाज में सुरक्षा, विश्वास और न्याय की भावना को सशक्त बनाना भी है । सभी पुलिसकर्मियों से ईमानदारी और संवेदनशीलता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया ।वही रेंज कार्यालय एव सीएचसी म्योरपुर मे भी सम्बोधित किया गया म्योरपुर स्थित शहीद स्मारक एव पंचायत भवन पर भी धवजा रोहण किया गया पुरे दिन स्कूलो मे छोटे छोटे बच्चों ने देश भगति गीत प्रस्तुत किया इस दौरान पंचायत भवन पर सेल्फी पॉवइंट भी लगाया गया था ग्रामीणों ने खूब सैफी लिया










