मून स्टार इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने निकला जलूस

म्योरपुर /पंकज सिंह
म्योरपुर स्थानीय कस्बा मे बुधवार को हर घर तिरंगा यात्रा के तहत मून स्टार इंग्लिश स्कूल के बच्चों ने भब्य तिरंगा यात्रा निकाल 500 मिटर मानव श्रीखला बनाया इस दौरान बच्चों ने महापुरुषों एव भारत माता, वीरांगना लक्षमी बाई का झांकी देख सबका मन मोहा भारत माता की जय के उद्धघोष से पूरा कस्बा गंजयमान हुआ
बता दे की जलूस मेंन रोड से निकल स्कूल प्रांगण मे जा एक सभा मे प्रवर्तित हो गयी बच्चों को सम्बोधित करते हुए स्कूल की प्रिंसपल रूपा मिश्रा कहा की सोनभद्र जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और खंड शिक्षा अधिकारी म्योरपुर के निर्देशानुसार हर घर तिरंगा के क्रम में हमारे विद्यालय मून स्टार इंग्लिश स्कूल द्वारा मानव श्रृंखला एवं महापुरुषों की झांकी निकाली गई, जिसमें हमारे विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता किया । सभी विद्यार्थियों ने अनुशासन, देशभक्ति और एकजुटता का उत्कृष्ट परिचय दिया। विद्यालय के शिक्षकों एवं सहयोगी स्टाफ ने भी अपनी पूरी जिम्मेदारी निभाते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया। हमें इस राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का हिस्सा बनकर बहुत अच्छा लगा, बच्चों में देशभक्ति का संदेश गया और उनकी ऊर्जा देखते बन रही थी।उन्होंने कहा की हर घर तिरंगा यात्रा से बच्चों की देश के प्रति रूचि बड़ेगी इस दौरान स्कूल के समस्त स्टाप एव ग्रामीण मौजूद रहे










