उपेंद्र तिवारी
दुद्धी सोनभद्र।विंढमगंज थाना क्षेत्र के जाताजुआ गांव में मंगलवार की दोपहर एक किशोरी की सांप के काटने से मौत हो गई।
मिली जानकारी के अनुसार अंजली (18) पुत्री शिवनाथ सिंह निवासी जाताजुआ,घर के समीप अपने खेत में बेदाम और मक्का की फसल संबंधित कार्य में लगी हुई थी, तभी अज्ञात विषैले सांप ने उसके बाएं पैर में काट लिया। परिजनों ने किशोरी को निजी साधन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दुद्धी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे देखने के बाद मृत घोषित कर दिया।
परिजनों ने बताया कि उन्होंने एंबुलेंस को घंटे भर पहले फोन किया था, लेकिन वह नहीं पहुंचा। इसके बाद किशोरी को निजी साधन से अस्पताल ले जाना पड़ा।
मृतिका की मां दुलारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वह अपनी बेटी की मौत के बाद सदमे में हैं। अंजली अपने परिवार की तीन बहनों में सबसे छोटी थी और उसने हाल ही में पढ़ाई छोड़कर फिर से शुरू की थी।
अंजली सरकारी विद्यालय में कक्षा 6 की छात्रा थी।किशोरी के मौत से परिवार समेत गांव में शोक की लहर है।









