उपेंद्र तिवारी

दुद्धी टाउन क्लब मैदान पर 1 करोड़ 1 लाख की लागत से होगा विकास कार्य, जिलाध्यक्ष ने किया शिलान्यास
दुद्धी (सोनभद्र)। मंगलवार दोपहर करीब 12 बजे दुद्धी नगर के टाउन क्लब खेल मैदान में पुस्तकालय स्टडी सेंटर, बहुद्देश्यीय खेल सुविधाएं हाल और बाउंड्रीवाल के निर्माण कार्य का भूमिपूजन एवं शिलान्यास किया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने विधिवत पूजन-अर्चन कर निर्माण कार्य की शुरुआत की। बताया गया कि यह कार्य लगभग 1 करोड़ 1 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन ने की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नंदलाल गुप्ता ने कहा कि पुस्तकालय और खेल सुविधाओं के निर्माण से छात्रों और खिलाड़ियों को काफी लाभ मिलेगा।
शिलान्यास कार्यक्रम में वरिष्ठ भाजपा नेता सुरेंद्र अग्रहरि, रामेश्वर राय, मंडल अध्यक्ष दीपक शाह, सभासद राकेश आजाद, पंकज अग्रहरि, प्रेम नारायण उर्फ मोनू सिंह, सुमित सोनी, मनीष जायसवाल सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।










