मिलिन्द कुमार

घोरावल सोनभद्र विगत वर्ष की भांति इस वर्ष भी पवित्र श्रावण मास में दिनांक 5 अगस्त 2025 दिन मंगलवार को सुबह 7 बजे श्रीराम सरोवर धर्म ध्वजा यात्रा” आयोजक राजीव कुमार विभाग मंत्री विश्व हिंदू परिषद – सोनभद्र के अध्यक्षता में कस्बा घोरावल के रामेश्वर रामलीला मंच से मोटरसाइकिल के माध्यम से विजयगढ़ दुर्ग के लिए प्रस्थान करेगी, तत्पश्चात विजय गढ़ दुर्ग पर स्थित श्री राम सरोवर से सभी श्रद्धालू जल भर कर शिवद्वार धाम में जलाभिषेक करने के लिए निकलेंगे। यह यात्रा घोरावल – शाहगंज, धर्मशाला चौराहा सोनभद्र होते हुए नई बाजार से विजयगढ़ के तरफ जाएगी एवं राम सरोवर तालाब से जल भर कर शिवद्वार धाम के लिए पुनः प्रस्थान करेंगे वापसी के लिए भी उक्त मार्ग ही तय किया गया है।
राजीव कुमार ने बताया कि इस जलाभिषेक यात्रा में जनपद सोनभद्र के सभी गाँव व कस्बा के श्रद्धालु कांवड़िए हर हर महादेव व बोल बम का नारा लगाते हुए भोले के मस्ती में झूमते हुए विजयगढ़ दुर्ग से शिवद्वार धाम पहुंचते है और मनोकामना पूर्ति व विश्व कल्याण की कामना करते है इस दौरान बीच बीच में जल जलपान व प्रसाद की व्यवस्था भी की जाती है










