मिलिन्द कुमार

घोरावल सोनभद्र। पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा के निर्देशन में जनपद में शान्ति/सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को अच्छुण बनाएं रखने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम कस्बा घोरावल में पैदल रुट मार्च किया एवं पुनः वापस कोतवाली परिसर पहुंचकर समाप्त किया गया। शान्ति व कानून व्यवस्था के दृष्टिगत को देखते हुए। असमाजिक तत्वों में भय पैदा करनें के लिए रुट मार्च किया। इस दौरान प्रमुख तिराहों,तथा भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों की चेकिंग की गई एवं साथ ही अतिक्रमण की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए, मार्गों को बाधित कर दुकानों/ठेलों के संचालन को हटवाया गया एवं संबंधित व्यक्तियों को चेतावनी दी गई कि श्रावण माह दौरान किसी भी प्रकार का अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। रुट मार्च में घोरावल पुलिस क्षेत्राधिकारी राहुल पांडेय, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक राम स्वरुप वर्मा के साथ मय पुलिस अधिकारी व हमराही शामिल रहे।










