
अभिषेक शर्मा (संवाददाता डाला)
डाला सोनभद्र – गढ़ों में तब्दील डाला-ओबरा संपर्क मार्ग की समस्या को लेकर सपाईयों ने लालबत्ती चौराहे से पैदल मार्च निकाल कर विरोध दर्ज कराते हुए गढ़ों में तब्दील सड़क को बनाए जाने की मांग को लेकर हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। बुधवार की दोपहर सपा के राष्ट्रीय सचिव पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा ने बताया कि लगभग दो वर्ष से डाला-ओबरा संपर्क मार्ग क्षतिग्रस्त है, जिसमें डाला लाल बत्ती चौराहे से गणेश पाण्डेय के घर तक की सड़क पूरी तरह गढ़ों में तब्दील हो चुकी है। पैदल व अन्य किसी भी साधन से उक्त सड़क पर चलना बहुत ही मुश्किल है। डबल इंजन की सरकार केवल खोखले वादे करती है। खराब सड़क की समस्या को लेकर एमएलसी आशुतोष सिन्हा ने सदन में आवाज उठाई थी लेकिन उसके वावजूद आजतक सड़क को नही बनाया जा सका। सपा जिला सचिव मंगल जायसवाल ने बताया कि सड़क को बनाए जाने के लिए हस्ताक्षर अभियान चलाकर जिला प्रशासन को पत्रक दिया जाएगा उसके बाद समय रहते सड़क का निर्माण नही हुआ तो चक्का जाम किए जाने की बात कही जिसकी समस्त जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, उपाध्यक्ष रमेश यादव, सपा नगर अध्यक्ष पारस यादव,अशोक चौधरी, उमेश मेहता, नागेंद्र पासवान, अवधेश चौहान, पिंटू साहनी,लारा यादव,हरे राम गुप्ता , अखिलेश, जिज्ञासु आदि मौजूद रहे। वहीं स्थानीय युवा सुधीर पाठक ने समाजवादी पार्टी का दामन थामा और संगठन के प्रति निष्ठा भाव से कार्य करने की बात कही।










