मिलिन्द कुमार

घोरावल-सोनभद्र घोरावल क्षेत्र में बिसरेखी पावर हाउस से जुड़े करीब 180 गांवों में गुरुवार को बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। विद्युत विभाग के एसडीओ कृष्णनंदन ने बताया कि गुरुदेव नगर से बिसरेखी पावर हाउस तक 33 केवी लाइन के जर्जर तारों को बदलना है।
मेंटिनेंस कार्य गुरुवार सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक चलेगा। इस दौरान पेढ़, धुरकरी, जुड़िया, हिरनखुड़ी, धरसड़ा, मरसड़ा, शिवद्वार, खड़देउर, बर कन्हरा, भैंसवार, विसुंधरी, भरौली, शिल्पी और कोरट समेत अन्य गांवों में बिजली नहीं रहेगी।
एसडीओ ने उपभोक्ताओं से सुबह 10 बजे तक जरूरी काम निपटा लेने को कहा है। उन्होंने यह भी बताया कि यदि एक दिन में मेंटिनेंस का काम पूरा नहीं होता है, तो यह कार्य शुक्रवार को भी जारी रहेगा।










