
- प्राधिकरण सचिव शैलेंद्र यादव ने बालिकाओं को दी उनके अधिकार की जानकारी *
कमाल अहमद
सोनभद्र। जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के आदेशानुसार शैलेन्द्र यादव, अपर जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने सोमवार 14 जुलाई 2025 को राबर्ट्सगंज स्थित बाल गृह बालिका पूर्वासी ग्रामीण उत्थान सेवा समिति, इन्द्रपुरी कालोनी का औचक निरीक्षण किया।
मौके पर बाल गृह (बालिका) की अधीक्षिका नीलम सिंह एवं समस्त स्टाफ की उपस्थिति में कुल 33 बालिकायें आवासित मिली। जिसमें से क्रमशः सोनभद्र की 17, मीरजापुर की 09, भदोही की 01 बालिका आवासित मिली।
आवासित बालिकाओं को मीनू के अनुसार नाश्ता एवं भोजन आदि की स्थिति संतोषजनक मिला।
सचिव न्यायाधीश शैलेंद्र यादव ने बालिकाओं सामुदायिक भाव से नैतिक व्यापार निवारण अधि0 1956, घरेलू हिसां से महिला संरक्षण अधि0 2005, दहेज प्रतिषेध अधि0 1961, गर्भ का चिकित्सीय समापन अधि0 1971, मातृत्व लाभ अधि0 1961- 26 सप्ताह तक, कार्यस्थल पर महिलाओं के साथ यौन उत्पीड़न (रोकथाम, निषेध और निवारण) अधि0 20










