मिलिन्द कुमार

घोरावल सोनभद्र घोरावल तहसील स्थित प्राचीन गुप्तकाशी के नाम से प्रसिद्ध शिवद्वार मंदिर में सावन के पहले सोमवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। करीब 10 हजार से ज्यादा कांवरिये मंदिर पहुंचकर किया जलाभिषेक श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रात से ही जलाभिषेक की प्रक्रिया शुरू कर दी गई। यह क्रम पूरे दिन चलता रहा। सिर्फ सोनभद्र ही नहीं, मिर्जापुर, भदोही और प्रयागराज वाराणसी से भी कांवरिये पैदल नंगे पांव मंदिर पहुंचे। प्रत्येक वर्ष सावन महीने में यहां लाखों श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए आते हैं। अनुमान है कि श्रावण मास में करीब 10 लाख श्रद्धालुओं की भीड़ जुट सकती है।
प्रशासन पूरी तरह से सतर्कता बर्ते हुवे है चप्पे चप्पे पर पुलिस कर्मी अपनी ड्यूटी पर तैनात दिखाई देरहे है । मंदिर परिसर में बार्केटिंग कराई गई है जिससे श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की कोई परेशानी न हो, इसका विशेष ध्यान रखा गया।










