समाजवादी पार्टी जिला कार्यालय सोनभद्र पर राजषि छत्रपति शाहूजी महाराज की जयंती मनाई गई जिसकी अध्यक्षता पार्टी जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने किया ।
संगोष्ठी को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि छत्रपति शाहूजी महाराज जिन्हें राजर्षि शाहू महाराज के नाम से भी जाना जाता है। कोल्हापुर रियासत के एक महान शासक थे जो अपने सामाजिक सुधारो के लिए जाने जाते थे । उनका जन्म 26 जून 1874 में हुआ था । वह ग्रामीण और निम्न जाति के लोगों के लिए काम करने वाले एक समाज सुधारक थे। उन्होंने सामाजिक परिवर्तन की दिशा में जो क्रांतिकारी कार्य किया उसके लिए वह इतिहास में हमेशा याद किए जाते हैं।

उन्हीं के रास्ते पर चलते हुए समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद श्री अखिलेश यादव जी हर वर्ग की लड़ाई लड़ने का काम कर रहे हैं और हर वर्ग को न्याय दिलाने के लिए सदन तक आवाज बुलंद करने का काम कर रहे हैं ।
संगोष्ठी को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष अशोक पटेल नगर पालिका रावटसगंज अध्यक्ष सरदार पारब्रह्म सिंह अनिल प्रधान कामरान खान अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष फारूक अली जिलानी दीनानाथ अग्रवाल विनोद यादव विष्णु कुशवाहा जब्बार खान के साथ दर्जनों कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित करते हुए संबोधन किया ।










