उपेंद्र तिवारी

दुद्धी । स्थानीय नगर पंचायत दुद्धी के वार्ड न० 11 में सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जवाहर लाल अग्रहरि के आवास पर सिविल बार एसोसिएशन के वर्तमान अध्यक्ष सहित सीबीए के पूर्व अध्यक्षों ने बैठक कर आपस में चर्चा व विचार विमर्श किया । चर्चा मुख्य रूप से सिविल बार एसोसिएशन की प्रगति व समस्याओं के निराकरण से संबंधी चर्चा की गई । इस बैठक में सिविल बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, राम लोचन तिवारी, रामेश्वर तिवारी, राकेश कुमार श्रीवास्तव, जवाहर लाल अग्रहरि, अमिताभ कुमार जायसवाल, विष्णुकांत तिवारी, प्रभु सिंह रहे।










