चोपन सोनभद्र/जुगैल थाना अंतर्गत सेमिया गांव में नदी किनारे स्थित पानी टंकी के पास नदी में एक युवक का शव उतराया हुआ मिला,स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी जानकारी जुगैल पुलिस को दी।, जानकारी पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे लेकर उसकी पहचान का प्रयास ग्रामीणों की मदद से शुरू कर दिया और शव को पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया,समाचार लिखे जाने तक मृतक की पहचान नहीं हो सकी थी।











