मिलिंद कुमार

सोनभद्र(घोरावल)। जनपद के घोरावल नगरपंचायत में बृहस्पतिवार को विश्व पर्यावरण दिवस मनाया गया। नगर पंचायत परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए ब्रांड एंबेसडर स्वच्छता अनुराग पांडेय ने उपस्थित लोगों को शपथ दिलाई गई।मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार श्रीवास्तव ने परिसर में पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। नगर पंचायत अध्यक्ष सूरज कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि पर्यावरण का संरक्षण जीवन का संरक्षण है। हर व्यक्ति को प्राकृतिक संसाधनों का सीमित प्रयोग करना होगा। प्लास्टिक का प्रयोग न करें, जूट अथवा कपड़े का बैग प्रयोग करें। नगर में साफ – सफाई के लिए सभी नागरिकों को अपने दायित्व का निर्वहन करते हुए निर्धारित स्थान पर कूड़ा कचरा को रखें। कार्यक्रम का समापन नगर भ्रमण से हुआ। भ्रमण के दौरान इको फ्रेंडली बैग वितरित किए गए। विनोद कुमार ने “एक वृक्ष मां के नाम” अभियान के बारे में बताया। बताया कि सभी को एक पौधे प्रकृति के संरक्षण के लिए लगाने का दायित्व लेना चाहिए। मौके पर धीरेंद्र तिवारी, संजय सिंह,विनोद कुमार, चंचल सिंह, बचाऊ राम यादव समेत अन्य लोग उपस्थित रहे।










