मिलिंद कुमार

घोरावल सोनभद्र घोरावल कोतवाली क्षेत्र के कन्हारी गांव में मंगलवार को शराब के नशे में तीन युवकों ने विवाद किया। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर शांतिभंग की धारा में चालान कर दिया। घटना दोपहर की है, जब कन्हारी गांव के संजय (21), सुरेन्द्र (19) और नागेन्द्र (25) ने शराब पीकर नशे में धुत होने के बाद तीनों आपस में गाली गलौज और विवाद करने लगे। जिससे स्थानीय लोगों शांति भंग होने की संभावना लगने लगी तब उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उनका शांतिभंग में चालान किया। देर शाम को तीनों का सीएचसी में मेडिकल परीक्षण कराया गया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।









