
चोपन। आदर्श नगर पंचायत चोपन द्वारा शुक्रवार को पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर की त्रिशताब्दी स्मृति अभियान के अंतर्गत एक भव्य महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन नगर पंचायत के मैरेज हॉल में किया गया। इस आयोजन में नगर की बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ-साथ जनप्रतिनिधियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष अशोक मिश्रा रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष उस्मान अली रहे । सम्मेलन में महिला सशक्तिकरण, आत्मबल, सामाजिक सहभागिता एवं अधिकारों जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वक्ताओं ने पुण्यश्लोक अहिल्याबाई होलकर के प्रेरणादायक जीवन, उनके सामाजिक योगदान और नेतृत्व क्षमता पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित महिलाओं को जागरूक एवं प्रेरित किया। इस अवसर पर नगर की स्वच्छता में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले नगर पंचायत के सफाई मित्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री विकास चौबे ने किया। यह सम्मेलन महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की महिलाओं ने सक्रिय सहभागिता दिखाई। कार्यक्रम की अध्यक्षता कार्यक्रम प्रभारी डॉ सतेन्द्र आर्य ने किया। इस मौके पर किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष मीनू चौबे, मंडल अध्यक्ष संजय केशरी,पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, भाजपा नेता दिनेश गर्ग, भाजपा नेता प्रदीप अग्रवाल, नागेश्वर गौड़, राजेंद्र जैन,अशोक सिंघल,जीतू सिंह,धर्मेंद्र जायसवाल, सोनी रावत, सबनम मिश्रा, हेमलता देवी,राधारमन पांडेय,घनश्याम चौधरी, नगर पंचायत के लिपिक अंकित पांडेय, हिमांशु आर्य, रामदुलारे खरवार,सुदामा सिंह, विकास सिंह,अमित सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।










