सोनभद्र

मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के बैनर तले ” हम हैं हिंदुस्तानी ” विषय पर प्रबुद्ध व युवा गोष्ठी का आयोजन रावटर्सगंज सवेरा होटल में किया गया ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय कार्यकरी सदस्य व वरिष्ठ प्रचारक इंद्रेश कुमार रहे जो मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के संरक्षक भी हैं ।
कार्यक्रम की अध्यक्ष हाजी अमीर उल्लाह ने किया विशिष्ट अतिथि के रूप में अनहस्त क्षेत्रीय संयोजक एम आर एम रहे कार्यक्रम के मंच पर हाजी सलीम हुसैन प्रान्त संयोजक एम आर एम और जिला संयोजक एम आर एम अल्ताफ कादरी उपस्थित रहे।
मंच को सम्बोधित करते हुए इंद्रेश जी ने कहा कि हम हिंदुस्तानी हैं और हमें अपने हिंदुस्तान पर गर्व होना चाहिए इंसानों में अलग-अलग जुबान जाति धर्म के हैं लेकिन एक ही मलिक की पूजा करते हैं एक ही ऊपर वाला बोलते हैं
मजहब नहीं सिखाता आपस में बैर रखना लेकिन मलिक के विपरीत कुछ लोगों आपस में लड़ते झगड़ते हैं दुनिया में काई मुस्लिम देश है लेकिन किसी देश के मुस्लिमों को मुसलमान नहीं कहा जाता अरब वाले को अरबी तुर्क वाले को तुर्की या किसी देश वाले को उनके देश के नाम से बुलाते हैं
सभी भारतीय हैं कोई जाति धर्म नहीं मुल्क से हैं हम हिंदुस्तानी मुस्लिम राष्ट्रीय मंच आंदोलन को लेकर चला रहे हैं कि इंसान अपने आप को जान जाए त्योहार खुशियां मनाने के लिए, होता है लड़ाई झगड़ा के लिए नहीं, ।।
लेकिन आजकल कुछ शैतान लोग त्योहारों को लड़ाई का दिन बना दिया, कुछ नेता वोट बैंक के लिए धर्म जाति के नाम पर हमें लडाते हैं,
ऋषि सुनार ब्रिटेन का प्रधान मंत्री हुए तो कोई ब्रिटेन का नहीं कहता बाल्की उनको कहा गया भारतीय मूल के ब्रिटिश प्रधान मंत्री ऋषिसुनक ब्रिटेन के प्रधानमंत्री हुए लेकिन उनकी पहचान उनके मूल वतन से हुई
जब हमें सपना आता है तो अरबी में नहीं फारसी में नहीं इटली में नहीं अंग्रेजी में नहीं बाल्की जिस भाषा को हम जानते हैं उसकी भाषा में क्या हम लोग सपने की भाषा को बदल सकते हैं क्योंकि उसका मालिक भी ईश्वर है तो हम अपने राष्ट्र देश हिंदुस्तान के हिंदुस्तानी ईश्वर को नहीं बदल सकते
हमलोगों के मालिक रोज करते है कि तुम हिंदुस्तानी हो फिर भी मजहबी लड़ाई में उलझे रहते हैं
हाजी अमरुल्ला ने कहा कि हम यहां इस देश में रहते हैं यहां का अन्न खाते हैं तथा हमारी मजारों पर सबसे ज्यादा हिंदू चादरें चढ़ाते हैं हम गंगा जमुनी तहजेब की बात करते हैं तो हमारे वक्ख बोर्ड में कोई हिंदू भाई शामिल हो रहा है तो हमें कोई तकलीफ नहीं होनी चाहिए जो विरोध कर रहे हैं वह अमन के चाहने वाले नही है कार्यक्रम में मुख्य रूप से ओम प्रकाश पांडे संरक्षक अजरुद्दीन क्षेत्रीय संयोजक मुस्लिम राष्ट्रीय मंच वकील अहमद खान प्रांत संयोजक मकसूद आलम तैयब अंसारी मुस्तबिन खान जिमा खान मुमताज खान वसीम खान गुड्डु खान औरंगजेब रहमान प्रवेश खान भारतीय किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष यादवेंद्र द्विवेदी महा मंत्री नरसिंह पटेल राजेश मिश्रा आदि सैकड़ों लोग उपस्थित रहें










