चोपन सोनभद्र विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी गौरीशंकर महादेव मंदिर ,गौरव नगर चोपन सोनभद्र का 28 वां स्थापना दिवस मन्दिर समिति द्वारा धूमधाम से मनाया जा रहा है। मन्दिर के संस्थापक अश्वनी सिंह ने बताया कि विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी 19 मई को अखण्ड हरिकीर्तन सुबह 9 बजे से प्रारंभ होकर अनवरत 24 घण्टे 20 को पूर्णाहुति के साथ समाप्त होगा । ततपश्चात सुबह 10 बजे से भब्य भंडारे का आयोजन होगा।। इस कार्यक्रम में नगर के सभी छोटे बड़े संभ्रात लोगो को आमंत्रित किया जा रहा है। मन्दिर के पुजारी रत्न द्विवेदी एव कन्हैया लाल मिश्रा उर्फ मेघु कार्यक्रम को सफल बनाने में लगे हुए हैं।











