मिलिंद कुमार

घोरावल सोनभद्र घोरावल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को एएनएम की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में एसीएमओ, आरसीएच और डीएमएचसी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में सभी उपकेंद्रों की आशा कार्यकर्ताओं की मई माह की कार्यप्रगति की समीक्षा की गई। आशा कार्यकर्ताओं के मोबाइल नंबर अपडेट किए गए, जिन्हें पोर्टल पर दर्ज किया जाएगा। एलएमपी ट्रैकिंग के जरिए गर्भवती महिलाओं की प्रसव-पूर्व जांच और प्रसव की निगरानी की जा रही है। ईकवच पोर्टल पर गर्भवती महिलाओं का पंजीकरण किया जा रहा है। मंत्रा एप्लीकेशन के माध्यम से जननी सुरक्षा योजना का शत-प्रतिशत भुगतान सुनिश्चित किया जा रहा है। बैठक में आशा और एएनएम कार्यकर्ताओं की आभा आईडी की समीक्षा की गई। उत्तर प्रदेश हेल्थ डैशबोर्ड के इंडिकेटर्स की उपकेंद्र-वार समीक्षा की गई। नवजात शिशु देखभाल, संस्थागत प्रसव और परिवार कल्याण कार्यक्रम के तहत टीकाकरण की प्रगति पर भी चर्चा हुई। बैठक में विमला देवी, पूनम, सुमन, ऊषा, रंजना, आशा, ललिता, अर्चना, सुषमा, सीमा और वैजंती सहित कई एएनएम कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।










