अभिषेक शर्मा

डाला सोनभद्र – वाराणसी लंका थाना क्षेत्र तथा रॉबर्ट्सगंज थाना क्षेत्र से चोरी किए हुए बिना नंबर प्लेट की अपाचे 160 सीसी की दो मोटरसाइकिलों को डाला पुलिस ने बरामद किया तथा वाहन चोर कृष्णा सिंह गोड़ पुत्र सूर्यभान सिंह गोड़ निवासी बाड़ी डाला थाना चोपन जनपद सोनभद्र उम्र करीब 22 वर्ष को मौके से गिरफ्तार किया गया तथा अन्य सहयोगी सोहेल कुरैशी पुत्र सलीम कुरैशी निवासी वार्ड नंबर 12 गौरव नगर चोपन बस स्टैंड के पास थाना चोपन सोनभद्र वांछित अभियुक्त है उक्त वाहन चोर को डाला ओबरा संपर्क मार्ग पर स्थित जिला पंचायत बैरियर बाड़ी डाला के पास से समय 17:20 बजे गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तारी के पश्चात सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करवाया गया है। इस दौरान गिरफ्तार करने वाली टीम में शामिल रहे चौकी प्रभारी आशीष कुमार पटेल हेड कांस्टेबल मनोज कुमार कांस्टेबल घनश्याम यादव










