संतोष कुमार नागर

शाहगंज (सोनभद्र)। स्थानीय बाजार से जुड़े गांव डोहरी में संचालित राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में २१ मार्च शुक्रवार को वार्षिकोत्सव समारोह का आयोजन किया गया है। विद्यालय के इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला प्रशासन की अधिकारी जागृति अवस्थी मौजूद रहेंगी।इसकी जानकारी विद्यालय की प्रधानाध्यापिका उर्वशी जायसवाल ने दी है। उन्होंने बताया है कि इस वार्षिक समारोह में विद्यालय की छात्राओं द्वारा स्वनिर्मित विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का स्टाल भी लगाया जायेगा। इसके अलावा विविध आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए जायेंगे।









