ओमप्रकाश गुप्ता

मारकुंडी रावटसगंज की तरफ से चोपन की ओर आ रही मोटरसाइकिल यूपी 65 बीजेड 3586 पैशन प्रो को पीछे आ रहा टैंकर नंबर यूपी 67टी9963 टक्कर मार दिया जिससे मोटरसाइकिल पर सवार रत्नेश उर्फ संजय हरिजन पुत्र स्वर्गीय भोला प्रसाद निवासी खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र पति पत्नी व तीन बच्चों के साथ जा रहे थे टक्कर से गंभीर चोटें आई है। लोढी हॉस्पिटल वास्ते इलाज भेजा गया जहां पर अंशिका उम्र 7 वर्ष की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई ।शेष का इलाज चल रहा है टैंकर में फंसे दो व्यक्तियों को पुलिस कर्मचारी व पब्लिक के सहयोग से निकलवा कर वास्ते इलाज जिला अस्पताल भेजा गया है। यातायात सुचारू से चल रहा है ।कानून व्यवस्था की कोई समस्या नहीं है। घायलमोटरसाइकिल सवार रत्नेश उर्फ संजय पुत्र भोला, 40वर्ष,संजू देवी पत्नी रत्नेश38 वर्ष,रिया 08 वर्ष दिव्यांश 06 वर्ष निवासीगढ़ खैरटिया थाना ओबरा जनपद सोनभद्र। टैंकर अभिषेक पुत्र बनारसी चौहान उम्र 25 वर्ष निवासी पैतवा थाना चंदौली जनपद चंदौली उम्र 25 वर्ष बादल पुत्र रणजीत चौहान निवासी गोलोड़ी थाना कुदरा जनपद भभुआ कैमूर बिहार।










