• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

आधुनिक युग के महाप्रणेता पिताश्री ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त आरोहण दिवस मनाया गया।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
January 18, 2025
in सोनभद्र
0
आधुनिक युग के महाप्रणेता पिताश्री ब्रह्मा बाबा का अव्यक्त आरोहण दिवस मनाया गया।
0
SHARES
2
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

राजेश पाठक सोनभद्र

  • विश्व कल्याण के लिए हुआ 108 घण्टे की अखण्ड योग भट्टी कार्यक्रम
  • रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवा केंद्र पर हुआ आयोजन
    फोटो:
    सोनभद्र। रॉबर्ट्सगंज नगर स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर पिताश्री ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त आरोहण दिवस को विश्व शांति दिवस के रूप में मनाया गया। विश्व कल्याण के लिए 108 घण्टे की अखण्ड योग भट्टी व मौन साधना द्वारा आध्यात्मिक ऊर्जा से वातावरण को पवित्र बनाने की अलौकिक सेवा की गई।
    आदि सनातन दैवीय संस्कृति के उन्नायक तथा नारियों में आध्यात्मिक जागरण के महाप्रणेता पिताश्री ब्रह्मा बाबा ने 18 जनवरी 1969 को कायांतरण करके संपूर्णता को प्राप्त किया था। सृष्टि के महापरिवर्तन तथा मनुष्यात्माओं के कल्याणार्थ ईश्वरीय ज्ञान का संदेशवाहक बनने से पूर्व पिताश्री ब्रह्मा बाबा सामान्य सांसारिक लोकाचार से जुड़े थे। आजीविका हेतु हीरे -जवाहरात का व्यापार करते थे। परंतु ईश्वर ने उनके जीवन को मनुष्यात्माओं को चैतन्य हीरे तरासने के लिए बनाया था। एक दिन अकस्मात गहन आध्यात्मिक परिवर्तन आया। उन्हें परमात्मा शिव का दिव्य साक्षात्कार हुआ और आदि सनातन संस्कृति के उत्कर्ष हेतु मानवीय माध्यम बनने का ईश्वरीय आदेश दिया ।
    उन्होंने कारोबार को तुरन्त समेटते हुए अपनी सम्पूर्ण चल – अचल सम्पत्ति युग परिवर्तन के कार्य मे लगाते हुए ओम मंडली संस्था की स्थापना किया और यज्ञ के संपूर्ण संचालन का उत्तरदायित्व नारी शक्ति को सौप दिया। चौदह वर्ष अखंड तपस्या करने के बाद उन्होंने ईश्वरीय ज्ञान को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सेवाकेन्द्रो की स्थापना का कार्य प्रारम्भ किया।
    ब्रह्मा बाबा भविष्य द्रष्टा थे। उन्होंने परमात्मा के संकल्प को साकार करने के लिए जिस महान कार्य को छोटे स्तर पर प्रारंभ किया था वह आज पांच महाद्वीपों के 140 देशो में 8000 से भी अधिक सेवाकेन्द्रो के माध्यम से साकार हो रहा है। वर्तमान समय में भी पिताश्री ब्रह्मा बाबा अपनी सूक्ष्म शक्तियों के माध्यम से निरंतर मानवता का मार्गदर्शन कर रहे हैं। पिताश्री ब्रह्मा बाबा के अव्यक्त आरोहण दिवस को रॉबर्ट्सगंज स्थित ब्रह्माकुमारीज सेवाकेंद्र पर विश्वशांति दिवस के रूप में मनाया गया। जनपद के विभिन्न भागों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु सेवाकेंद्र पर उपस्थित हुए। विश्व के कल्याण के लिए 108 घंटे की अखण्ड योग भट्टी व मौन साधना द्वारा आध्यात्मिक ऊर्जा से वातावरण को पवित्र बनाने की अलौकिक सेवा किया। ब्रह्माकुमारीज संस्था का विश्वास है कि अति निकट-भविष्य में सृष्टि का महा परिवर्तन होगा तथा आध्यात्मिक शक्ति द्वारा भारत में आदि सनातन संस्कृति की पुनर्स्थापना होगी।
    सेवाकेंद्र पर संपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन सेवाकेंद्र संचालिका बी•के• सुमन बहन के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ। कार्यक्रम को सफल बनाने में बी•के• सीता बहन,सरोज बहन,कविता बहन, दीपशिखा बहन,सहित अन्य लोगों ने सक्रिय योगदान दिया।
Previous Post

789 पंजीकृत बच्चों में 226 परीक्षार्थियों ने छोड़ी नवोदय की प्रवेश परीक्षा।

Next Post

अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषी मनोज को 7 वर्ष की कैद।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषी मनोज को 7 वर्ष की कैद।

अप्राकृतिक दुष्कर्म के दोषी मनोज को 7 वर्ष की कैद।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
रनटोला के जंगल में पेड़़ से लटका मिला अज्ञात शव पूरे इलाके में फैली सनसनी

रनटोला के जंगल में पेड़़ से लटका मिला अज्ञात शव पूरे इलाके में फैली सनसनी

March 24, 2025
दुद्धी ब्लॉक परिसर

दुद्धी ब्लॉक परिसर

January 5, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मंगल पांडे जैसा ही अंगार हमें फिर चाहिए:कौशल्या कुमारी चौहान।

मंगल पांडे जैसा ही अंगार हमें फिर चाहिए:कौशल्या कुमारी चौहान।

May 17, 2025
मां-बेटे की एक साथ जली चिंता0-रो-रो कर बुरा हाल है परिजनों का, गांव में छाया मातम।

मां-बेटे की एक साथ जली चिंता0-रो-रो कर बुरा हाल है परिजनों का, गांव में छाया मातम।

May 17, 2025
65 वर्षीय अधेड़ महिला ने साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

65 वर्षीय अधेड़ महिला ने साड़ी का फंदा लगाकर की आत्महत्या।

May 17, 2025
गौरी शंकर महादेव मंदिर का 28 वां स्थापना दिवस भब्य भंडारे के साथ मनाया जाएगा।

गौरी शंकर महादेव मंदिर का 28 वां स्थापना दिवस भब्य भंडारे के साथ मनाया जाएगा।

May 17, 2025

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio