• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

भाकपा के स्थापना शताब्दी वर्ष 2025 में प्रत्येक ब्लॉकों से 100 सक्रिय सदस्य बनने का लक्ष्य।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
January 6, 2025
in सोनभद्र
0
भाकपा के स्थापना शताब्दी वर्ष 2025 में प्रत्येक ब्लॉकों से 100 सक्रिय सदस्य बनने का लक्ष्य।
0
SHARES
20
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

ओमप्रकाश गुप्ता

भाकपा की बैठक में पार्टी की स्थापना के शताब्दी वर्ष 2025 में प्रत्येक ब्लाकों में सौ सक्रिय सदस्यों को बनाने के लक्ष्य का लिया गया निर्णय।

सरकारी योजनाओं में व्याप्त भ्रष्टाचार और ग्रामीण समस्याओं को लेकर भाकपा करेगी 20 फरवरी को चोपन ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन।

भाकपा की बैठक में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड अनंत कुमार आनंद को दी गई श्रद्धांजलि।

सोनभद्र। सोमवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी जिला कौंसिल के सदस्यों की नव वर्ष की पहली बैठक पटवध स्थित जिला क्षेत्रीय कार्यालय पर संपन्न हुई।
बैठक से पूर्व भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के उपस्थित जिला कौंसिल सदस्यों द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और पार्टी के वरिष्ठ नेता कामरेड अनंत कुमार आनंद के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए दो मिनट का मौन रखकर उन्हें श्रद्धांजलि दिया गया।

तत्पश्चात पार्टी के सीनियर कामरेड बसावन गुप्ता जी (पूर्व सीमेंट कर्मचारी नेता) की अध्यक्षता में हुई बैठक में पार्टी के जिला सचिव कामरेड आर के शर्मा ने नव वर्ष की शुभकामनाए देते हुए पार्टी की वर्ष 2024 के कार्यों की रिपोर्टिंग और पार्टी के स्थापना के शताब्दी वर्ष पर 26 दिसंबर को कानपुर में संपन्न हुए शुभारंभ समारोह की रिपोर्ट को रखा और कहा कि यह वर्ष पार्टी के शताब्दी वर्ष का वर्ष है पार्टी की स्थापना 25-26 दिसंबर को सन् 1925 में कानपुर के ऐतिहासिक भवन मजदूर सभा भवन में हुई है, जिसका स्वतंत्रता आंदोलन से लेकर अब तक एक गौरवशाली इतिहास है। किसानों, मजदूरों, नौजवानों के हक़ और मौलिक अधिकारों को लेकर पार्टी निरंतर संघर्ष में है। ग्रामीण को रोजगार के लिए मनरेगा, भूमिहीनों गरीबों के लिए वनाधिकार कानून, सूचना का अधिकार, सभी को राशन के लिए सार्वजनिक वितरण प्रणाली, मजदूरों के लिए श्रम कानून, बैंकों का राष्ट्रीयकरण कराना आदि तमाम उदाहरण है जिसके लिए भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के लोगों ने कुर्बानी दी और कम्युनिस्ट पार्टी ने लंबे समय तक आंदोलन चलाया है और सफलता भी मिली है । लेकिन वर्तमान सरकार द्वारा मजदूरों के श्रम कानूनों में संशोधन, सार्वजनिक क्षेत्रों का निजीकरण, मनरेगा के बजट में लगातार कटौती, किसानों के सवालों की अनदेखी और बिजली, पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसी मूलभूत सुविधाओं का भी निजीकरण करने का लगातार प्रयास किया जा रहा है जिसको रोकने के लिए लाल झंडे के लोग खेत से लेकर कारखाने तक लगातार संघर्षरत है और वर्तमान सरकार द्वारा कार्पोरेट घरानों को लाभ पहुंचाने वाली निजीकरण करने वाली मंशा को कामयाब नही होने दिया जाएगा, आंदोलन से ही कम्युनिस्ट पार्टी की पहचान है ।
आर के शर्मा ने आगे कहा इस बृहद क्षेत्रफल वाले जनपद में जो कि आदिवासी व वनवासी बाहुल्य है यहां सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार का बोलबाला है, जरूरतमंदों को इन सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा जिसके लिए कम्युनिस्ट पार्टी लोगों को लामबंद कर उनके सवालों के समाधान हेतु आंदोलन चलाएगी , जिसकी शुरुआत 20 फरवरी को जनपद के सबसे बड़े विकास खंड कार्यालय चोपन से किया जाएगा। इसके बाद सभी ब्लाक कार्यालयों पर प्रदर्शन करने रणनीति तय होगी। वर्ष के अंतिम माह दिसंबर में विकास भवन और जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन भी किया जाएगा।
भाकपा के पूर्व जिला सचिव कामरेड राम रक्षा ने कहा कि पार्टी स्थापना की सौवीं वर्षगांठ पर जनपद के सभी ब्लाकों के अंतर्गत पार्टी के कम से कम सौ सक्रिय सदस्यों को बनाने का लक्ष्य ही पार्टी शताब्दी वर्ष का सार्थक होगा और लक्ष्य को हासिल किया जाएगा। जिसका उपस्थिति कौंसिल सदस्यों ने समर्थन का स्वागत किया और उपस्थित कौंसिल सदस्यों ने भी अपने विचार व्यक्त किए। बैठक में 20 फरवरी को चोपन ब्लाक कार्यालय पर प्रदर्शन करने के साथ ही पार्टी की 2025 सदस्यता और उसकी लेवी जनवरी माह में ही कंप्लीट करने करने का निर्णय लिया गया।

बैठक का संचालन पार्टी के सह सचिव कामरेड देव कुमार विश्वकर्मा ने किया।

बैठक में प्रमुख रूप से कामरेड हृदय नारायण गुप्ता, कामरेड कमला प्रसाद, कामरेड विरेन्द्र सिंह गोंड, कामरेड राम सुरत बैगा, कामरेड राम जी बैगा, कामरेड शिवनारायण , कामरेड तारकेश्वर गुप्ता, कामरेड पप्पू भारती उर्फ़ अनंत, कामरेड फूलमती, कामरेड बाबूलाल चेरो, कामरेड राम लखन, कामरेड चौधरी कोल, कामरेड रघुवीर प्रसाद आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे ।

Previous Post

एक्सिस बैंक के एटीएम से उच्चको ने निकाले 40,000।

Next Post

कनहर नदी पर बना रपटा बह जाने से कई गांव के लोगों का आवागमन बाधित।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
कनहर नदी पर बना रपटा बह जाने से कई  गांव के लोगों का आवागमन बाधित।

कनहर नदी पर बना रपटा बह जाने से कई गांव के लोगों का आवागमन बाधित।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

दो बाइकों की टक्कर में एक कि मौत, दो घायल।

March 3, 2026
मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

मधुपुर में पत्रकारों के साथ धूमधाम से मनाया गया होली मिलन समारोह।।

March 3, 2026
पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

पुलिस का अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ लगातार अभियान ज़ारी।

March 3, 2026
आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

आबकारी विभाग की छापेमारी, 40 लीटर कच्ची शराब और 350 किलो लहन बरामद।

March 3, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio