राजेश तिवारी/अजीत सिंह (संवाददाता)
ओबरा / सोनभद्र – पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अशोक कुमार मीणा के कुशल निर्देशन में जनपद में वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में चलाये जा रहे अभियान के क्रम में तथा अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय कालू सिंह व क्षेत्राधिकारी ओबरा हर्ष पाण्डेय के कुशल निर्देशन में प्रभारी निरीक्षक ओबरा राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में दिनांक 19.12.2024 को मु0अ0सं0-713/2017 धारा 138 एन आई एक्ट में निर्गत एनबीडब्लू के तहत गिरफ्तारी का आदेश जारी हुआ था। जिसमें वांछित अभियुक्त हिमांशु गिरी पुत्र भोलानाथ गिरी उम्र लगभग 44 वर्ष पता- सेक्टर -08 अयप्पा मन्दिर के बगल में ओबरा समय करीब 12.40 बजे गिरफ्तार कर सम्बन्धित न्यायालय भेज दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में मुख्य रूप से उप निरीक्षक धर्मनारायण भार्गव, कांस्टेबल धर्मेंद्र राजभर शामिल रहे।