[ad_1]
नरवाना में भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी से सवाल जवाब करते हुए ग्रामीण।
हरियाणा के जींद जिले के नरवाना विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी (BJP के प्रत्याशी पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी और ग्रामीणों में तीखी बहस हो गई। वे भिखेवाला गांव में चुनाव प्रचार व वोट मांगने गए थे। इस दौरान उनको ग्रामीणों के विरोध का सामना करना पड़ा
.
भिखेवाला में ग्रामीणों को समझाने का प्रयास करते हुए बीजेपी प्रत्याशी कृष्ण बेदी।
जानकारी के अनुसार पूर्व मंत्री एवं भाजपा प्रत्याशी कृष्ण बेदी नरवाना में चुनाव प्रचार में ताकत झोंके हुए हैं। वे चुनाव प्रचार के लिए गांव भिखेवाला की चौपाल में पहुंचे थे। वहां एकत्रित लोगों ने कृष्ण बेदी को कहा कि उन्होंने मंत्री रहते हुए कभी उनके गांव की समस्याओं को निपटाने में दिलचस्पी नहीं ली। इसलिए अब विधानसभा चुनाव में गांव के लोग भी कृष्ण बेदी की कोई बात नहीं सुनेंगे।
ग्रामीणों ने भाजपा प्रत्याशी को गांव की समस्याओं के साथ किसान आंदोलन पर भी खरी खरी सुनाई।
इस दौरान ग्रामीणों व कृष्ण बेदी के बीच खूब सवाल जवाब हुए। ग्रामीणों ने यहां तक कह दिया कि जिस प्रकार का अपमान भारतीय जनता पार्टी व उसके मंत्रियों ने किसानों- मजदूरों का किया, ठीक उसी प्रकार अब वे विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ करेंगे। इस दौरान कृष्ण बेदी लोगों को समझाते हुए नजर आए। लेकिन लोग उनकी बात सुनने के लिए राजी नहीं हुए।
[ad_2]
Source link