[ad_1]
बोकारो में बोले सीएम हेमंत सोरेन
बोकारो जिला के ललपनिया फुटबॉल मैदान में आपकी योजना आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आने वाले पांच वर्ष में हर गरीब परिवार को एक लाख रुपये महीने देंगे। उन्होंने विपक्ष को निशाना बनाकर कहा कि विरोधियों स
.
उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड की धरती वीर बिरसा मुंडा, सिधो कान्हो, विनोद बिहारी महतो की धरती है। यहां के लोग न गोली से न जेल जाने से डरने वाले हैं ।उन्होंने लोगों से कहा कि आपका समर्थन रहा तो वे हर परिस्थिति से लड़ने के लिए तैयार हैं।
दूसरी किस्त की राशि की जारी
इस मौके पर मुख्यमंत्री मइयां सम्मान योजना का दूसरे क़िस्त की राशि 322 करोड़ 5 लाख 54 हजार रुपए ऑनलाइन जारी किया। यहां मुख्यमंत्री ने कई योजनाओं का उद्घाटन स्विच ऑन करके किया।
मुख्यमंत्री ने कहा, “हमारी सरकार लोगों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि लोगों को अपने दरवाजे पर जाकर सेवाएं प्रदान की जाए।
इस कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का पूरा प्रयास है कि आपके दरवाजे पर जाकर योजनाओं का लाभ दें। यह सरकार रांची से नहीं आपके दरवाजे से चलेगी। इस लिए सरकार सहित अधिकारी और कर्मचारी आपके घर पर योजनाओं का लाभ दे रहे हैं।
सरकार के कई मंत्री हुए शामिल
मौके पर श्रम एवं परिवार कल्याण मंत्री सत्यानंद भोक्ता, महिला एवं बाल विकास विभाग के मंत्री बेबी देवी, मंत्री इरफान अंसारी, गोमिया विधायक डॉक्टर लंबोदर महतो, बेरमो विधायक अनूप सिंह, राज पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष योगेंद्र महतो, रामगढ़ के पूर्व विधायक ममता देवी, झारखंड राज्य समन्वय समिति के सदस्य फागु बेसरा, बोकारो डीसी विजय यादव सहित अन्य अधिकारी व नेता सहित अन्य लोग मौजूद थे। मौके पर कलाकारों ने संस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर कार्यक्रम को मनमोहन बना दिया।
[ad_2]
Source link