[ad_1]
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में ब्लू बर्ड स्कूल के 10 छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में अपना स्थान सुरक्षित किया। संभाग स्तरीय प्रतियोगिता 16 सितंबर को सीहोर में होगी।
.
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा शालेय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें स्कूली छात्र-छात्राएं कई खेलों में उत्साहपूर्वक भाग ले रहे हैं। ये खेल ब्लॉक स्तर, जिला स्तर, संभाग स्तर, राज्य स्तर और राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित किए जा रहे हैं। इस वर्ष सीहोर जिले के कई शासकीय और अशासकीय विद्यालयों ने ब्लॉक और जिला स्तर पर भाग लिया और शानदार प्रदर्शन भी किया।
शहर के ब्लू बर्ड स्कूल के दस छात्रों ने जिला मुख्यालय पर आयोजित जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया। अंडर 19 बालिका वर्ग में विद्यालय की तनीषा भार्गव व वेदिका सिंह ने संभागीय खेलों में अपना स्थान सुरक्षित किया, जबकि अंडर 17 बालिका वर्ग में वंशिका निगोदिया, मान्या राठौर, निमिषा जोशी व अवनी जायसवाल तथा अंडर 14 वर्ग में रितिका नेहलानी व मोक्षिता दुबे ने संभागीय खेलों में अपना स्थान सुरक्षित किया।
बालक वर्ग में अंडर 14 वर्ग में आयुष बैरागी व अंडर 17 वर्ग में समर्थ सक्सेना ने संभागीय खेलों में अपना नाम सुरक्षित किया। छात्रों की इस उपलब्धि पर विद्यालय के सभी छात्र-छात्राओं, शिक्षकों व उनके प्रशिक्षकों अनिकेत राठौर, अंशुल मालवीय व घनिष्ठा सक्सेना व शैलेंद्र चंदेल, महेंद्र शर्मा व खेल प्रेमियों ने उन्हें बधाई दी।
[ad_2]
Source link