[ad_1]
हरियाणा में कांग्रेस चुनावी रिजल्ट से पहले सीएम के चेहरे का ऐलान करने में परहेज कर रही है। हालांकि यह तय माना जा रहा है कि अगर कांग्रेस को इस बार बहुमत मिलता है तो सीएम को लेकर पार्टी में दो गुट बनेंगे। जिसमें एक खेमा पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा
.
एक तरफ हुड्डा अपने बेटे रोहतक के सांसद दीपेंद्र हुड्डा को सीएम की कुर्सी पर बैठा हुआ देखना चाहते हैं तो दूसरी तरफ पार्टी के तीनों बड़े नेता खुद को सीएम के तौर पर प्रोजेक्ट कर चुनावी प्रचार कर रहे हैं।
लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस ने 10 में से 5 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था, जिसके कारण कांग्रेस इस बार सत्ता में वापसी की आस लगाए बैठी है। लेकिन सबसे बड़ा सवाल ये है कि अगर कांग्रेस बहुमत के आंकड़े पर पहुंचकर सरकार बनाने जाती है तो क्या हुड्डा तीसरी बार सीएम बनेंगे? या फिर सैलजा और सुरजेवाला उन्हें उसी तरह मात देंगे, जैसे उन्होंने 2005 में भजन लाल को दरकिनार कर किया था।
सीएम फेस को लेकर संभावित घमासान को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने दो फॉर्मूले तैयार कर लिए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 8 अक्टूबर को अगर कांग्रेस मैजिकल नंबर प्राप्त कर लेती है तो इन्हीं दो फॉर्मूलों के तहत सीएम का चयन किया जाएगा।
कांग्रेस की स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक में मौजूद प्रभारी दीपक बाबरिया, भूपेंद्र सिंह हुड्डा, कुमारी सैलजा और रणदीप सिंह सुरजेवाला।
जानिए, 2 फॉर्मूले कौन से हैं…
1. पहले फॉर्मूले से हुड्डा बनेंगे CM
सीएम फेस को लेकर चल रही कंट्रोवर्सी को देखते हुए कांग्रेस हाईकमान ने तय किया है कि, जो भी खेमा कांग्रेस के लिए सबसे ज़्यादा सीटें जीतेगा, उसे ही सीएम फेस बनाया जाएगा। लेकिन अगर पार्टी 46 के जादुई आंकड़े तक पहुंचने के लिए संघर्ष करती है, यानी की पार्टी अगर 50 से कम सीटें प्राप्त करती है तो हुड्डा को ही मुख्यमंत्री बनाया जाएगा।
2. दूसरे फॉर्मूले से सैलजा का कद भारी
कांग्रेस अगर 50 या 55 से ज़्यादा सीटें जीतती है, तो सैलजा को सीएम फेस बनाया जाएगा। 4 बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा सदस्य रह चुकीं 63 वर्षीय सैलजा, हुड्डा की सबसे बड़ी चुनौती हैं। सैलजा कई बार हरियाणा की राजनीति में प्रवेश करने की इच्छा भी जाहिर कर चुकी हैं।
कांग्रेस को क्यों पड़ी इन फॉर्मूलों की जरूरत
भाजपा भविष्य की राजनीति के लिए गैर जाट सीएम, विशेष रूप से अनुसूचित जाति या पिछड़े वर्ग के चेहरे को पेश करने के फॉर्मूले पर चल रही है। इसका बड़ा कारण 2029 में होने वाला परिसीमन भी है। लेकिन भाजपा का यह फॉर्मूले हुड्डा और दूसरे बड़े जाट नेताओं के लिए एक चुनौती बना हुआ है।
एक तरफ सैलजा और सुरजेवाला कांग्रेस आलाकमान के पसंदीदा नेता बने हुए हैं। तो दूसरी तरफ सोनिया और राहुल के साथ हुड्डा के भी काफी अच्छे संबंध हैं। ऐसे में कांग्रेस किसी भी खेमे को नाराज नहीं करना चाहती। और इसी वजह से दो फॉर्मूले तय कर लिए गए हैं।”
किसकी दावेदारी में कितना दम
भूपेंद्र सिंह हुड्डा 2 बार मुख्यमंत्री रह चुके
77 वर्षीय हुड्डा दो बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं साथ ही वो विपक्ष के नेता और 2 बार सांसद भी रह चुके हैं। कांग्रेस के लिए वो संसाधन जुटाने वाले व्यक्ति हैं, जिन्होंने सरकार से बाहर रहने के 10 सालों बाद भी हरियाणा में पार्टी को एक्टिव रखा। इसके अलावा पुराने रोहतक जिले के उनके प्रभाव क्षेत्र, झज्जर, सोनीपत और नए रोहतक में कुल 18 विधानसभा सीटें हैं। इसके अलावा पूरे प्रदेश में कई बड़े नेता उनके वफादार हैं।
कुमारी सैलजा 4 बार सांसद बनीं
63 वर्षीय कुमारी सैलजा 4 बार लोकसभा सांसद और एक बार राज्यसभा सदस्य रह चुकीं हैं। हुड्डा के मुकाबले उनका कद भी काफी भारी है। वर्तमान में वह सिरसा से लोकसभा चुनाव जीतकर संसद भवन पहुंच गई हैं। सूबे की दोनों आरक्षित लोकसभा सीटें अंबाला और सिरसा में उनका अच्छा होल्ड है।
[ad_2]
Source link