[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Delhi Weather Forecast: मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में भारी बारिश हो रही है। सागर जिले के शाहपुर कस्बे में भारी बारिश से एक कच्चा मकान गिर गया। इस मकान के मलबे में दब कर 8 बच्चों की मौत हो गई। मौसम विभाग की मानें तो मध्य प्रदेश पर अगले 24 घंटे भारी रहने वाले हैं। मौसम विभाग ने मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में मूसलाधार बारिश का रेड अलर्ट जारी किया है। कई जिलों भारी से ज्यादा भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
यूनिवार्ता की रिपोर्ट के मुताबिक, मध्य प्रदेश के सागर जिले के शाहपुर कस्बे में भारी बारिश से रविवार को सुबह एक कच्चा मकान जमींदोज हो गया। इसके मलबे में दब कर 8 बच्चों की मौत हो गई। वहीं मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले भी एक बड़ा हादसा हुआ। नरसिंहपुर जिले के एक गांव में लगातार बारिश के बाद एक मकान गिरने से 3 साल की एक लड़की और एक 17 साल के लड़के की मौत हो गई। इस हादसे में 5 अन्य घायल हो गए हैं। हादसे के वक्त बच्चे सो रहे थे।
खबर अपडेट हो रही है।
[ad_2]
Source link