[ad_1]
नारी की अविश्वसनीय शक्ति को प्रजेंट करती एक संगीतमय नाटिका चित्रांगदा का मंचन जयपुर में स्थित महाराणा प्रताप ऑडिटोरियम में किया गया। नोबेल पुरस्कार विजेता, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की सन 1892 में लिखित पुस्तिका ‘चित्रांगदा’ से प्रेरित यह नृत्य और नाट
.
नाटक में मुख्य भूमिका सुहासी धामी, संदीप सोपारकर, मौमिता पाल निभा रहे हैं। इस नाटक का निर्देशन और कोरियोग्राफी मधुमिता चक्रवर्ती ने किया है। गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर की 163वें जन्मदिन पर यह उनको श्रद्धांजलि दी गई है।
‘चित्रांगदा’ एक सशक्त नारी के अविश्वसनीय शक्ति की कहानी है
यह संगीतमय नृत्य नाटिका चित्रांगदा को सम्मानित करती है, जो एक प्रेमी की सुंदरता और एक योद्धा की वीरता दोनों को एक साथ दर्शाती है। यह लोक संगीत और शास्त्रीय संगीत के एक मंत्रमुग्ध करने वाले मिश्रण के साथ, एक मनोरंजक नाटक में सुंदरता, पवित्रता और शक्ति का सार है।
यह नाटिका मणिपुर राज्य की राजकुमारी चित्रांगदा की वो अनकही कहानी पर आधारित थी; जो अर्जुन की पत्नियों में से एक थी। वह एक रानी, एक योद्धा, एक प्रेमिका, एक माँ और इसके अलावा एक साहसी राजकुमारी जिसने रूढ़ियों को चुनौती दी और अपने राज्य पर शालीनता से शासन किया और आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा बानी।
[ad_2]
Source link