[ad_1]
गुरुग्राम के सोहना में वन विभाग मजदूर यूनियन ने अपनी मांगों को लेकर वन मंत्री संजय सिंह के कार्यालय का घेराव किया। कर्मचारियों ने कहा जब तक मांगे पूरी नहीं होती, जब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा।
.
कर्मचारियों को रोकने के लिए कार्यालय के बाहर पुलिस बल तैनात किया गया। प्रदर्शन में सर्व कर्मचारी संघ व आशा वर्कर यूनियन ने भी वन विभाग मजदूर यूनियन का साथ दिया।
वन विभाग मजदूर यूनियन के राज्य प्रधान विजय शर्मा ने बताया कि करीब 35 साल से वन विभाग में कार्य कर रहे। वन मजदूरों को वन विभाग ने आज तक नियमित नहीं किया। जबकि उच्चतम न्यायालय ने मजदूरों को नियमित करने के बारे में आदेश जारी कर दिए हैं।
ठेकेदारी पर जोर दे रहा विभाग
सरकार इन मजदूरों को नियमित नहीं कर रही है। विभाग ठेकेदारी पर ज्यादा जोर दे रहा है। मस्ट रोल प्रणाली को लागू नहीं किया जा रहा। मजदूरों का एरियर 2016 से दिया जाए। सभी मजदूरों को हर माह की 7 तारीख तक वेतन दिया जाए। आज भी कई जिलों में मजदूरों का वेतन बकाया है, वन मजदूरों की वरिष्ठता की सूची बनाई जाए। इसके साथ ही दुर्घटनाग्रस्त मजदूरों को मुआवजे की मांग यूनियन कर रहा है।
वन मंत्री संजय सिंह के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते वन विभाग मजदूर यूनियन
श्रमिकों को ग्रुप डी शामिल करने की मांग
यूनियन नेताओं ने कहा कि श्रमिकों को वन विभाग में ग्रुप डी के पद पर नियमित किया जाए। जिसके लिए सर्विस रुल बनाए जाए, ताकि उनको एसीपी का लाभ मिल सके। यूनियन नेताओं ने कहा कि 20 जुलाई तक का समय वन मंत्री ने उन्हें दिया था। लेकिन उसके बाद भी उनकी मांगे पूरी नहीं गई।
[ad_2]
Source link