[ad_1]
बोकारो में गुरुपूर्णिमा पर कार्यक्रम आयोजित
बोकारो में रविवार को विभिन्न क्षेत्रों में गुरु पूर्णिमा कार्यक्रम आयोजित किया गया इस क्रम में बोकारो के सेक्टर वन श्री राम कृष्ण विवेकानंद संघ आश्रम परिसर में गुरु पूर्णिमा के मौके पर हवन पूजन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम पतंजलि योग समिति बोकारो के
.
गायत्री मंत्र के जाप महा आरती व भजन कीर्तन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ। मौके पर प्रशिक्षक जगदीश चौधरी ने बताया कि महर्षि वेद व्यास का जन्म आज ही अषाढ़ माह के पूर्णिमा तिथि को हुआ था। उन्हें विश्व का प्रथम गुरु माना जाता है।हिंदू धर्म में गुरु के स्थान को सबसे ऊंचा मान गया है। गुरु हमें ज्ञान के साथ-साथ जीवन के सत्य, असत्य से परिचय करवाते हैं, साथ ही सफलता की शिखर पर पहुंचने का राह दिखाते हैं।
अतः हमें बराबर अपने गुरुओं का आदर और सम्मान करना चाहिए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से विजय कुमार गुप्ता, अशोक कुमार तिवारी, अर्जुन प्रसाद, प्रताप कुमार, बिंदेश्वर प्रजापति, श्यामल मंडल, अनीता बरनवाल, प्रमिला देवी, शशि गुप्ता, श्रीमती देवी, नीतू तिवारी, अंजू सिंह सहित दर्जनों महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।
इसी तरह संत निरंकारी मिशन के द्वारा स्टाफ क्वार्टर ग्राउंड की स्थित आश्रम में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया मौके पर गुरु पूजा करने के साथ ही महाप्रसादका वितरण किया गया। यहां सैकड़ो भारती जल उपस्थित थे। वहीं गायत्री परिवार द्वारा करगली बाजार तथा पिछरी में गुरु पूर्णिमा महोत्सव मनाया गया।
[ad_2]
Source link