[ad_1]
नूंह में पत्रकारों से बातचीत करते हुए संदीप खटाना।
हरियाणा के नूंह जिले की पुन्हाना विधानसभा सीट इन दिनों चर्चाओं में है। यहां विधानसभा का चुनाव लड़ने के लिए कांग्रेस के नए चेहरे अब सामने आने लगे हैं। सोहना विधानसभा क्षेत्र से गांव रिठोज के रहने वाले कांग्रेस नेता संदीप खटाना ने रविवार को पुन्हाना मे
.
उन्होंने कहा कि वे कांग्रेस पार्टी से 10 वर्षों से जुड़े हुए हैं। कांग्रेस पार्टी उन्हें पुन्हाना से चुनाव लड़ने के लिए खड़ा करती है तो चुनाव जरूर लड़ेंगे। इसके लिए पुन्हाना में काफी समय से सक्रिय हैं। उन्होंने कहा कि आज नूंह जिले का पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र विकास से कोसों दूर है। सही मायने में पुन्हाना विधानसभा क्षेत्र का किसी ने विकास नहीं कराया। अब यहां की जनता को काम के विधायक की जरूरत है जो क्षेत्र की सभी समस्याओं का निदान करा सके।
उन्होंने कहा कि वे यहां नेता बनकर नहीं बल्कि सेवक बनकर जनता की सेवा करेंगे। पुन्हाना विधानसभा की जनता अब बदलाव चाहती है।
बता दें कि बीते दिनों नूंह में हुए कांग्रेस के सम्मेलन में पुन्हाना विधानसभा सीट को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान द्वारा दिए गए संकेत से स्थानीय कांग्रेस नेताओं में हलचल बढ़ गई है। स्थानीय नेताओं के अलावा बाहरी भी पुन्हाना से चुनाव लड़ने की तैयारी में जुट गए है।
वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष उदयभान के बयान से यहां कांग्रेस के मौजूदा विधायक मोहम्मद इलियास भी परेशान दिख रहे हैं। बीते दिनों ने उदयभान कहा था कि नूंह, फिरोजपुर झिरका सीट हमारी सेफ है, जबकि पुन्हाना सीट पर कुछ संशय बना है। इसलिए पार्टी जिसे भी टिकट देगी उसका सभी साथ दें।
[ad_2]
Source link