[ad_1]
राजगढ़ के रैणी क्षेत्र के कीलपुरखेड़ा गांव के जोहड़ में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। घटना बुधवार शाम की है।
.
युवक के जोहड़ में डूबने के बाद पुलिस व सिविल डिफेंस की टीम ने मौके पर पहुंचकर डूबे हुए युवक को बाहर निकाला। जिसे अस्पताल लेकर आए तो डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मृतक मदनमोहन का शव रात को मॉर्चरी में रखा गया। अगले दिन गुरुवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव सुपुर्द कर दिया गया। मृतक के चाचा का लड़का चन्द्रप्रकाश कहार ने बताया कि उनका सिंघाड़े की खेती का काम है। मदनमोहन बांध में सिंघाड़े की बेल लगा रहा था। जिस दौरान वह डूब गया। डूबने से उसकी मृत्यु हो गयी। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम करवा शव परिजनों को सौंप दिया।
[ad_2]
Source link