[ad_1]
धनबाद के तोपचांची थाना क्षेत्र के मदेयडीह NH2 पर भीषण सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में एक बच्ची समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं लगभग आधा दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल हैं। हादसे की आवाज सुन स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। उन्होंने ही सभी को अस्पता
.
क्या है पूरी घटना
घटना के संबंध में बताया जाता है कि शनिवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने सड़क के किनारे खड़े एक बाइक में जोरदार टक्कर मार दिया। घटना के समय बाइक पर चार लोग सवार थे।
घटना में बाइक सवार एक महिला व एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर अफरा- तफरी मच गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि टक्कर की आवाज काफी दूर तक सुनाई दी। आवाज सुनकर बड़ी संख्या में लोग पहुुंचे।
एक ही परिवार के थे बाइक सवार
जानकारी के अनुसार बाइक सवार चारों लोग एक ही परिवार के हैं। सभी सरिया के रहने वाले हैं। वहीं बोलेरो सवार घायल महिला को अस्पताल ले जाने के दौरान रास्ते में मौत हो गई। बोलेरो में भी चार लोग सवार थे। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घटना के बाद दोनों वाहनों के परखचे उड़ गए ।
सूचना मिलते ही तोपचांची पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर राहत बचाव कार्य में जुट गई। बाइक सवार पिता व पुत्र की स्थिति गंभीर बताई जा रही है। गंभीर रूप से घायल सभी लोगों को इलाज के लिए धनबाद स्थित एसएनएमएमसीएच अस्पताल भेज दिया गया है।
हादसे के बाद की कुछ तस्वीरें देखें…
[ad_2]
Source link