[ad_1]
ऐप पर पढ़ें
Amarwada result: सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर आज रिजल्ट का दिन है। मध्य प्रदेश की अमरवाड़ा विधानसभा सीट का रिजल्ट आ गया है। यहां से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी कमलेश शाह ने जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी धीरेंन शाह को मात दी है। कमलेश ने धीरेने को 3252 वोटों से मात दी है। अमरवाड़ा सीट पर मिली हार को पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के लिए एक झटके के तौर पर देखा जा रहा है। क्योंकि, भाजपा के टिकट पर जीते कमलेश शाह कमलनाथ के करीबी रह चुके हैं।
कमलनाथ को एक और झटका
बीते दिनों हुए लोकसभा चुनावों में छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। इन चुनावों में कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को हार का सामना करना पड़ा था। इन चुनावों में मिली करारी हार कमलनाथ के लिए एक बड़े झटके की तरह थी। लोकसभा चुनावों के कुछ दिनो बाद ही कमलनाथ को दूसरा बड़ा झटका मिला है। अमरवाड़ा सीट पर भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने जीत दर्ज कर ली है। कुछ दिनों पहले कमलेश शाह कमलनाथ के करीबी माने जाते थे और अब भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़कर जीत दर्ज की है।
छिंदवाड़ा पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ का गढ़ माना जाता था। लोकसभा चुनावों उनके बेटे नकुलनाथ को विवेक कुमार साहू ने चुनाव हराया था। उन्होंने कमलनाथ के बेटे नकुलनाथ को करारी शिकस्त दी थी। छिंदवाड़ा लोकसभा सीट पर करारी शिकस्त के बाद कमलनाथ का गढ़ ढह गया। अब लोकसभा चुनावों के बाद एक और झटका लगा है। अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव में भाजपा प्रत्याशी कमलेश शाह ने कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह को मात दी है। इसे कमलनाथ और कांग्रेस के लिए एक बड़े झटके के तौर पर देखा जा रहा है। हालांकि, सात राज्यों की 13 सीटों पर इंडिया गठबंधन ने बेहतर प्रदर्शन किया है। पश्चिम बंगाल की 4 सीटों पर उपचुनावों में तृणमूल कांग्रेस ने जीत दर्ज की है।
[ad_2]
Source link