• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

कबाड़ी एव नशेड़ियों के आतंक से आमजनमानस हकलाना, चोरी की घटना में इजाफा।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
April 28, 2026
in सोनभद्र
0
कबाड़ी एव नशेड़ियों के आतंक से आमजनमानस हकलाना, चोरी की घटना में इजाफा।
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter
  • अब डकैती पर उतारू: गजब दुस्साहसिक हो चले हैं ओबरा के कबाड़ चोर कबाड़ी और नशेड़ी *
    -दिन दहाड़े मंगलवार सुबह दस बजे वीआईपी रोड कान्वेंट के सामने बंद पड़े प्रेस कार्यालय का टिन शेड बेखौफ डकैती के अंदाज में ढहाया, ले जाने की फ़िराक़ में रहे, तेज़ आवाज़ आसपास की सक्रियता से भागे कबाड़ी।

ओबरा, सोनभद्र (स्टेट मीडिया)। ओबरा थाना अंतर्गत मंगलवार 28 अप्रैल 2026 को सेक्रेड हार्ट कॉन्वेंट स्कूल के सामने ओबरा शापिंग परिसर मे, दिनदहाड़े, व्यस्त सड़क और दुकानें खुली होने के बावजूद ठेला लेकर आये दुस्साहसिक कबाड़ चोरों ने बंद पड़े संयुक्त प्रेस कार्यालय के सामने लगे टिन शेड को फिल्मी डकैतों के अंदाज़ में ढहा दिया।
शेड गिरते ही हुई तेज़ आवाज़, अगल बगल की सक्रियता और तत्परता देख कबाड़ चोरों को भागना पड़ा।
सूचना मिलते ही कार्यालय स्वामी ने डायल 112 को घटना की जानकारी देते हुए मौके पर पहुंचे और पुलिस को बयान दर्ज कराते हुए नुकसान और चोरों की कारस्तानी का जायज़ा लिया। मौजूद भीड़ ने डायल 112 को सलाह दिया कि स्कूल एवं आसपास लगे सीसीटीवी से कबाड़ चोरों तक पंहुचा जा सकता है।
कबाड़ चोरों ने दूसरी बार कार्यालय पर धावा बोला। पहली बार ओबरा थानाध्यक्ष मिथिलेश मिश्रा के कार्यकाल में कार्यालय का ताला तोड़ अंदर से कुर्सी, मेज, कम्प्यूटर, सीपीयू सेट, सीलिंग फैन, इन्वर्टर, बैटरी व आफिस की सारी पत्रावली, स्टेशनरी समेत दरवाजा तक उखाड़ ले गये थे, तब भी डायल 112 समेत थाने में घटना की सूचना दी गई थी, कार्रवाई के अभाव में मनबढ़ कबाड़ चोरों ने मंगलवार को बेखौफ डकैतों के अंदाज़ में दिन दहाड़े, टिन शेड पर धावा बोला और एक साथ पूरा शेड ही ढहा दिया। तेज़ आवाज़, आसपास की सक्रियता से उनकी कबाड़ चोरी की मंशा विफल हो गई।
बता दें कि परियोजना प्रबंधन द्वारा ओबरा शापिंग कांप्लेक्स में बेरोज़गारी प्रबंधन और कर्मचारियों की सुविधा व एक ही परिसर में आवश्यक सामानों की उपलब्धता हेतु वर्ष 1997 में लगभग डेढ़ दर्जन दुकानें/चबूतरा आवंटित किया था। परियोजना प्रबंधन द्वारा दुकानों के सामने सड़क की पटरी से दीवार उठा दिए जाने से जहां दुकानदार बेरोजगार हो गए वहीं कांप्लेक्स की सारी दुकानों को आये दिन कबाड़ चोर निशाना बनाकर जहां खंखाड़ करते चले जा रहे हैं। बंद दुकानों के टिन शेड, गुमटियां, लोहे के दरवाजे तोड़ कर बेखौफ बेच दे रहे हैं। दीवार उठ जाने से पूरा कांप्लेक्स जरायमपेशा/कबाड़ियों/नशेड़ियों का अड्डा बनता जा रहा है रात में तो बाउंड्री उस पार असमाजिक तत्वों का साम्राज्य स्थापित हो जाता है, परियोजना सम्पत्तियों के प्रहरी भूतपूर्व सैनिक भी कहीं न कहीं लम्बे समय से उदासीन पड़े हैं।
———————–+++++++

  • धोबिया नाला के सामने दीवार पार से बाइक द्वारा कपड़ा ओढ़ाकर पार होता है कबाड़,
  • जब चाहे सीविल कपड़ों में मौजूद रहकर माल बरामद कर सकते हैं, डायल 112 से कहा स्थानीय भीड़ ने।
    कमाल अहमद
    ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र में कबाड़ियों की आई बाढ़, दरवाज़े, आंगन में रखे कम उपयोगी सामानों की चोरी, बंद पड़े क्रशर प्लांटों पर चोरी ने असुरक्षित माहौल को जन्म दिया है।
    मंगलवार को ओबरा के सेक्रेड हर्ट कान्वेंट के सामने बंद पड़ी दुकान पर जिस मनबढ़ई से कबाड़ चोरो ने धावा बोला, शहरी क्षेत्र में विकसित इस डकैती रुपी कबाड़ चोरी की नई परिपाटी ने जहां गम्भीर चिंतन को जन्म दिया वहीं मौके पर मौजूद भीड़, आसपास के दुकानदारों ने नाम न छापने की शर्त पर घटना स्थल पर मौजूद डायल 112 को चुनौती के अंदाज़ में अवगत कराया कि हर दिन धोबिया नाला के सामने मौजूद गली से दिन भर में 4-5 कुंतल कबाड़, मोटर साइकिल से कपड़ा ओढ़ा कर पार कराया जाता है। जब चाहे सीविल कपड़ों में मौजूद रहकर माल बरामद कर सकते हैं। दिन दहाड़े हर दिन मौका देख कर कबाड़चोर मोटर साइकिल पर किसी को बैठाकर इसी सड़क से निकलते हैं। लोगों ने बताया कि परियोजना की सम्पत्तियों, बंद पड़े घरों, वाटर पम्प समेत व कबाड़ की चोरी होती है। परियोजना के कालोनियों के सुरक्षा गार्ड भी सब जानते हैं पर———–
  • दर्जन भर से अधिक कबाड़ियों की दुकानें ओबरा में हैं संचालित *
    हाल के कुछ वर्षों में कबाड़ियों की ओबरा नगर पंचायत क्षेत्र में बाढ़ सी आ गई है। मंगलवार को ओबरा के सेक्रेड हर्ट कान्वेंट के सामने बंद पड़ी दुकान पर जिस मनबढ़ई से कबाड़ चोरो ने धावा बोला, शहरी क्षेत्र में विकसित इस डकैतीरुपी कबाड़ चोरी की नई परिपाटी ने गम्भीर चिंतन आमंत्रित किया है।
    मिली जानकारी के अनुसार दर्जन भर से अधिक दुकानें ओबरा के नगरीय क्षेत्र में संचालित होने का क्या अर्थ निकाला जाये। क्या यह सभी दुकानें वैध हैं, क्या इनकी मानीटरिंग होती है, क्या जब ट्रकों पर कबाड़ लोड कर बाहर बेचने जाती हैं तब ओबरा से निकलने से पहले इनकी चेकिंग, स्कैनिंग होती है? कौन तय करेगा लोगों के घरों, दरवाज़े, आंगन, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों, दुकानों से चोरी होने वाले मेंटल, प्लास्टिक, पाईप, टायरों, बैटरियों की चोरी की जवाबदेही।
    आखिर दर्जन भर से अधिक दुकानें किस निष्प्रयोज्य कबाड़ के भरोसे चल रही हैं। इतना दुस्साहस कि घरों, दुकानों, लोगों के रहते आंगन से वाटर पम्प, मोटर, एसी, बंद पड़े मकानों, क्रशरों, फैक्ट्रियों से आये दिन बेखौफ चोरी किसकी शह पर और कौन है इनका ज़िल्ले इलाही, सवाल का जवाब अधिकांश पीड़ित जानते हैं पर यह परिपाटी चल पड़ी है, यह रही केवल ओबरा नगरीय क्षेत्र की पीड़ा। चोपन, डाला, ब्लाक, तहसील से हटकर बात करें तो लगभग सभी विधानसभाओं इनकी पैठ बना चुकी है, नैदानिक उपाय और चिंतन की जिसका दायित्व जिसका है वह अलग ही सलाह देता है।
Previous Post

श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दिवंगत शिक्षिका को दी श्रद्धांजलि।।

Next Post

मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अलग अलग गाँव मे दो नव युवकों की मौत पसरा मातम।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Next Post
मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अलग अलग गाँव मे दो नव युवकों की मौत पसरा मातम।

मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अलग अलग गाँव मे दो नव युवकों की मौत पसरा मातम।

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अलग अलग गाँव मे दो नव युवकों की मौत पसरा मातम।

मांगलिक कार्यक्रम के दौरान अलग अलग गाँव मे दो नव युवकों की मौत पसरा मातम।

April 28, 2026
कबाड़ी एव नशेड़ियों के आतंक से आमजनमानस हकलाना, चोरी की घटना में इजाफा।

कबाड़ी एव नशेड़ियों के आतंक से आमजनमानस हकलाना, चोरी की घटना में इजाफा।

April 28, 2026
श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दिवंगत शिक्षिका को दी श्रद्धांजलि।।

श्रद्धांजलि सभा में राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ने दिवंगत शिक्षिका को दी श्रद्धांजलि।।

April 28, 2026
शत प्रतिशत बच्चों के नामांकन के लिए शिक्षा अधिकारी चले गांव की ओर।

शत प्रतिशत बच्चों के नामांकन के लिए शिक्षा अधिकारी चले गांव की ओर।

April 28, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio