परिषदीय विद्यालयों में 06 से 14 वर्ष के समस्त बच्चों शत प्रतिशत नामांकन हेतु विकास खंड चोपन के भलुआ टोला में समुदाय के बीच डोर टू डोर नामांकन अभियान चलाया गया। इस अभियान का नेतृत्व खंड शिक्षा अधिकारी चोपन लोकेश मिश्रा जी द्वारा किया गया।अभियान में विकास खंड चोपन के समस्त एआरपी वंशदीप,प्रशांत एवं ज्ञान प्रकाश के साथ प्राथमिक विद्यालय भलुआ टोला,बिल्ली प्रथम के सभी शिक्षक शिक्षा मित्र द्वारा नामांकन में सहयोग किया गया।आज डोर टू डोर कार्यक्रम में समुदाय से संपर्क द्वारा कुल 51 बच्चे नामांकन हेतु चिह्नित किए गए।चिह्नित 51 बच्चों में से कुल 20 बच्चों का नामांकन किया गया।शेष का नामांकन आगामी वर्किंग डे पर किया जाएगा।समुदाय को बच्चों को विद्यालय में शासन द्वारा उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि शिक्षा विभाग द्वारा बच्चों को निःशुल्क यूनिफॉर्म,स्वेटर,जूते मोजे, स्कूल बैग हेतु डीबीटी से 1200/- निःशुल्क पाठ्य पुस्तक, निःशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर,गरमा गर्म मध्याह्न भोजन,प्रत्येक बुधवार को दूध, सोमवार को फल दिया जाता है ।आप अपने पात्र पाल्यो का नजदीकी विद्यालय में नामांकन कराए।इस हेतु समुदाय को प्रेरित किया गया।शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है।इस हेतु बच्चे के मां और पिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है ।











