मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा लोक अदालत की संकल्पना के बाद न्याय से वंचितों हेतु निशुल्क विधिक सेवाएं पात्र जनों को प्रदान किए जा रहे हैं जिससे भारी संख्या में लोग लाभांवित हो रहे हैं।

सोनभद्र । जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली की मेजबानी में पांच जनपदों के पैरा लीगल वालंटियरों का क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण शिविर गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को सदर तहसील के ज्योति लान में सम्पन्न किया गया।
बतौर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश/सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली ने
दीप प्रज्ज्वलित कर मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विभिन्न जनपदों में श्रेष्ठ प्रदर्शन हेतु चयनित पीएलवी को जनपद न्यायाधीश चन्दौली दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि समेत सचिव वाराणसी प्रवीण कुमार, सचिव आजमगढ़ श्रीमती निकिता राजन, सचिव गाजीपुर श्रीमती अर्चना, सचिव सोनभद्र राहुल, सचिव चन्दौली डाँ इन्दु रानी का औपचारिक अतिथि सत्कार के पश्चात प्रशिक्षण सत्रारम्भ में बतौर मुख्य अतिथि जनपद न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा लोक अदालत की संकल्पना के बाद न्याय से वंचितों हेतु निशुल्क विधिक सेवाएं पात्र जनों को प्रदान किए ज जा रहे हैं जिससे भारी संख्या में लोग लाभांवित हो रहे हैं।
अमरनाथ यादव, चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल ने नालसा जागृति योजना पर, मिथिलेश सिंह डिप्टी चीफ लीगल एड डिफेंस काउन्सिल ने नालसा डीन योजना एवं नालसा मानव तस्करी एवं यौन शोषण पीड़ित योजना पर, प्रीति त्रिपाठी असिस्टेंट लीगल एड डिफेंस काउन्सिल ने आशा योजना, चाइल्ड मैरेज उन्मूलन तथा नालसा बाल योजना, ममता आजाद ने विधिक सहायता आवेदन प्रक्रिया, लाभार्थी पहचान, दस्तावेजीकरण, रोशन सिंह पैनल अधिवक्ता ने नालसा वरिष्ठ नागरिक योजना, मानसिक बीमारी एवं बौद्धिक विकलांगता हेतु विधिक सेवाएं, पी०एल०वी० की भूमिका, रिपोर्टिंग, ट्रैकिंग, सहायता तथा सुरक्षित रेस्क्यू एवं तत्काल प्रतिक्रिया प्रोटोकॉल के बारे में प्रशिक्षण दिया।
सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र न्यायाधीश न्यायाधीश राहुल ने राष्ट्रीय, राज्य व ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण और स्थाई लोक अदालत समेत लावारिस नवजात के मिलने पर सुरक्षित हाथों कैसे सौंपा जाये एवं हेल्पलाइन आदि क्रिया प्रणाली पर प्रशिक्षित किया। क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण शिविर में आज़मगढ़, गाज़ीपुर, वाराणसी, सोनभद्र और चंदौली जनपद के कुल 109 पैरा लीगल वालंटियरों ने प्रतिभाग किया।
डॉ इन्दु रानी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली आभार और धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन एमपी सिंह ने किया।
- पारिवारिक विवाद में समझा बूझाकर, मुकदमे से बचने की सलाह दें पीएलवी-जिला जज चंदौली *
लोक अदालत की संकल्पना के बाद न्याय से वंचितों हेतु निशुल्क विधिक सेवाएं पात्र जनों को प्रदान किए ज जा रहे हैं जिससे भारी संख्या में लोग लाभांवित हो रहे हैं। यह बातें चन्दौली जनपद में आयोजित पैरा लीगल वालंटियरों के पंच जनपदीय क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण शिविर संवर्धन की मेजबानी करते हुए जनपद न्यायाधीश दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी, अध्यक्ष ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण चन्दौली
ने उद्घाटन सत्र में कही। डी.जे. श्री चतुर्वेदी ने कहा कि हमारे देश में आर्थिक विपन्नता के कारण भारी संख्या मे गरीब वर्ग न्याय से वंचित रह जा रहे हैं उन्हें न्याय और अधिकार मिले यह व्यवस्था राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा देशकी गरीब जनता को निशुल्क प्रदान की गई है
जनपद न्यायाधीश चंदौली ने पैरा लीगल वालंटियर्स से अपील किया कि ग्रामीण अंचलों में जाएं वहां के पिछड़े क्षेत्रों में ज़रूरी कानूनी जानकारी और अधिकार के प्रति लोगों को जागरूक करें।
अधिकार मित्रों को नसीहत देते हुए ज़िला जज दिवाकर प्रसाद चतुर्वेदी ने कहा कि पारिवारिक विवाद अपने क्षेत्र में ही समझा बूझकर समाप्त करने का प्रयास करें साथ ही लोगों को मुकदमे से बचने की सलाह भी दें। सामुदायिक भाव से अधिकार मित्रों से जनपद न्यायाधीश ने साधिकार भाव से कहा कि वह सकारात्मक भाव से प्रशिक्षण लें, स्पीच सुनें और नालसा की परिकल्पना साकार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र
- नवजात शिशु मिलने पर चाइल्ड हेल्पलाइन की सहायता लें-न्याधीश राहुल *
सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र न्यायाधीश न्यायाधीश राहुल ने राष्ट्रीय, राज्य व ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण और स्थाई लोक अदालत समेत लावारिस नवजात के मिलने पर सुरक्षित हाथों कैसे सौंपा जाये एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 आदि क्रिया प्रणाली पर प्रशिक्षित किया। क्लस्टर आधारित प्रशिक्षण शिविर में आज़मगढ़, गाज़ीपुर, वाराणसी, सोनभद्र और चंदौली जनपद के कुल 109 पैरा लीगल वालंटियरों ने प्रतिभाग किया।











