रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर(सोनभद्र)स्थानीय बाजार में जल संकट और पेयजल की समस्या से जूझ रहे ब्यवसाइयो ने शनिवार को ग्राम प्रधान प्रतिनिधि विश्राम गुप्ता एवं समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट डोडहर टीम के महावीर सिंह,मनोज सोनकर के नेतृत्व में बीजपुर सब्जी मंडी स्थित स्थित पुराने कुएं के साफ-सफाई का कार्य कराया गया।यह कार्य बाजार के सम्मानित लोगों की मौजूदगी में संपन्न हुआ जिसमे तमाम लोगों ने बढ़ चढ़ कर भाग लिया।इस मौके पर डॉ0 गिरिजाशंकर पांडेय,जुगल किशोर तिवारी,जय राम शर्मा,गोपाल प्रसाद,राघव,रवीन्द्र गुप्ता,वीरेंद्र कुमार,रामेश्वर सहित तमाम लोग उपस्थित रहे और जलसंकट को देखते हुए बाजार के लोगों ने जनहित कार्य का खुल कर समर्थन किया।वहीं कुएं के अंदर उतर कर साफ सफाई के लिए अंकित,करण,सोहेल,विमलेश,राम बाबू और गबरू ने निस्वार्थ भाव से मेहनत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।स्थानीय लोगों का मानना है कि कुएं की साफ सफाई और दोबारा पानी उपयोग शुरू होने से बाजार क्षेत्र की बड़ी आबादी को पानी की समस्या से काफी राहत मिलेगी।इस भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते जल संकट के बीच यह पहल लोगों के लिए नई उम्मीद बनकर सामने आई है।
चर्चा का विषय यह भी है कि एनटीपीसी जैसी परियोजना के पास में बसा यह गाँव और बाजार पानी की समस्या के समाधान पर अपेक्षित सहयोग नहीं दिख रहा है लोगों का कहना था कि सीएसआर द्वारा महज एक टेंकर पानी ऊंट के मुंह मे जीरा के समान है जिससे स्थानीय लोगों में थोड़ी नाराजगी भी देखी गई।समृद्धि जन कल्याण ट्रस्ट और ग्राम प्रधान की इस पहल को क्षेत्र में जनहित और सामाजिक सहयोग का महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।









