रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) स्थानीय पुलिस ने पुश्तैनी जमीन व मकान के बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में गुरुवार को दो पक्षों के चार लोगों को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे वांछित व संदिग्ध व्यक्तियों की गिरफ्तारी अभियान के तहत की गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम बीजपुर पुनर्वास प्रथम में नीरा देवी व चंचला कुमारी के बीच लंबे समय से जमीनी विवाद चल रहा था। दोनों पक्षों के बीच आए दिन कहासुनी, मारपीट व ताला बंदी की स्थिति बनी रहती थी। गुरुवार को पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही थी, तभी वे आपस में गाली-गलौज व झगड़े पर आमादा हो गए।
पुलिस द्वारा समझाने के बावजूद स्थिति नियंत्रण में न आने पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के दृष्टिगत दोनों पक्षों के चार लोगों—नीरा देवी, गौरव जायसवाल, चंचला कुमारी व अवधेश कुमार—को धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय दुद्धी भेज दिया गया।
इस कार्रवाई में थानाध्यक्ष राजेश कुमार सिंह आरक्षी हरिश्चन्द्र व महिला आरक्षी हिना सरोज शामिल रहीं ।।









