रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर (सोनभद्र) पुलिस अधीक्षक सोनभद्र के निर्देशन में वांछित/वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को बीजपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) व क्षेत्राधिकारी दुद्धी के पर्यवेक्षण में बीजपुर पुलिस की टीम ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया।
उपनिरीक्षक श्रवण कुमार यादव मय हमराह कांस्टेबल हरिश्चन्द्र व होमगार्ड जयप्रकाश के साथ शनिवार को सरकारी वाहन से क्षेत्र में सुरागरसी-पतारसी कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने ठुरकी नदी पुल से लगभग 100 मीटर पहले घेराबंदी कर थाना बीजपुर पर पंजीकृत मु0अ0सं0 21/26 धारा 69 बीएनएस व ¾ डीपी एक्ट में वांछित अभियुक्त लाल बहादुर उर्फ बहादुर पुत्र बसंत लाल उर्फ कल्लू (उम्र लगभग 25 वर्ष), निवासी ग्राम गुरमा, थाना चोपन, जनपद सोनभद्र को शुक्रवार सुबह करीब 09:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने अभियुक्त को गिरफ्तारी का कारण बताते हुए विधिक कार्रवाई पूरी की तथा अग्रिम कार्यवाही हेतु न्यायालय भेज दिया।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में उ0नि0 श्रवण कुमार यादव, कांस्टेबल हरिश्चन्द्र एवं होमगार्ड जयप्रकाश शामिल रहे।।









