- जेल एवं नगर निकाय के अधिकारियों संग राष्ट्रीय लोक अदालत पर हुई मंत्रणा *
-प्राधिकरण सचिव न्यायाधीश राहुल ने बताया राष्ट्रीय लोक अदालत 9 मई को
सोनभद्र (स्टेट मीडिया ब्यूरो)। सोनभद्र में आगामी 9 मई को प्रस्तावित राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता हेतु ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वावधान में 09 मई 2026 को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की रुपरेखा बुधवार 15 अप्रैल 2026
को तय की गई।
सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र श्री राहुल ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिकाधिक वादों के निस्तारण अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् राबर्ट्सगंज, सोनभद्र एवं समस्त अधिशासी अधिकारी, नगर पंचायत घोरावल, चुर्क, चोपन, डाला, ओबरा, दुद्धी, रेनुकूट अनपरा तथा पिपरी सोनभद्र की एक बैठक आहूत की गयी। अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद् राबर्ट्सगंज मुकेश कुमार, के अलावा नगर पंचायतों से संजय कुमार, रेनुकूट से भोलानाथ कुशवाहा, पिपरी से शीतला प्रसाद, चुर्क से समीर, दुद्धी, डाला, चोपन, ओबरा की सोनभद्र उपस्थिति रही।
प्राधिकरण सचिव राहुल ने कहा अधिक से अधिक वादों में नोटिस का तामीला सुनिश्चित कराते हुए अधिक से अधिक संख्या में न्यायालयों में लम्बित मामलों एवं सुलह योग्य प्री-लिटीगेशन स्तर पर मुकदमों का सुलह समझौते के आधार पर निस्तारण कराने का कष्ट करें।
इसी क्रम में बुधवार को ही ज़िला कारागार सोनभद्र के अधिकारियों संग आयोजित बैठक के दौरान प्राधिकरण सचिव/
न्यायाधीश राहुल ने जेल अधिकारियों संग
वर्ष 2026 हेतु द्वितीय फेज UTRC कैम्पेन के तहत अधिक से अधिक विचाराधीन /सिद्धदोष बंदियों को लाभ दिलाये जाने से संबंधित विचार विमर्श किया।
उक्त बैठक में अरुण कुमार मिश्र, अधीक्षक जिला कारागार सोनभद्र गौरव कुमार, डिप्टी जेलर, शमशेर बहादुर सिंह, चीफ, एल.ए.डी.सी. सत्यारमण एली डिप्टी चीफ, एल.ए.डी.सी. सोनभद्र एवं जय प्रकाश, असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. उपस्थित रहे।
यह जानकारी सिविल जज सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र, न्यायाधीश राहुल ने दी है










