कमाल अहमद

- दर्जनों विभागों ने स्टाल लगाए, दी संचालित योजनाओं की जानकारी।
जनपद के सभी ब्लाकों हो रहा प्री कैम्प, 22 फरवरी को लगेगा मेगा कैम्प।
सोनभद्र । ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र के तत्वावधान में 22 फरवरी आयोजित होने वाले बहुउद्देशीय मेगा शिविर के मद्देनजर शुक्रवार 20 फरवरी को प्री-कैम्प का आयोजन किया गया।
सिविल जज राहुल, सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक) जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र की अध्यक्षता में खण्ड विकास कार्यालय राबर्ट्सगंज के सभागार में आयोजित शिविर के दौरान लालजी शुक्ल, खण्ड विकास अधिकारी, महेन्द्र मौर्य खण्ड शिक्षा अधिकारी, अनुराग कुमार त्रिपाठी, बाल विकास परियाजना अधिकारी, शुभम सिंह, एस०एम०एस० कृषि विभाग, प्रवेश पटेल, ग्राम विकास अधिकारी, पारसनाथ भारती, अवर अभियन्ता ल०सिं० सिंचाई विभाग, विजय पाल, कर्मराज वर्मा, पशु चिकित्सा अधिकारी सत्यारमण त्रिपाठी डिप्टी चीफ एल. ए.ए.डी.सी. सोनभद्र एवं कार्यक्रम में लगभग 150 लोग उपस्थित हुए तथा विभिन्न योजनाओं से संबंधित लगभग 70 लोगों को चिन्हित करते हुए पंजीकरण कराया गया।
कार्यकम में उपस्थित अधिकारियों द्वारा अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं के बारे में उपस्थित लोगो को जागरूक किया गया तथा विभिन्न सरकारी काल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से बत्ताया गया। साथ ही कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग के माध्यम से श्रीमती कृष्णावती देवी पत्नी उमापति ग्राम० मेउडी (छपका), जो आँख से 100 प्रतिशत नेत्रहीन थी जिसे सिविल जज राहुल, सी०डी० सचिव (पूर्णकालिक) सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सोनभद्र द्वारा स्मार्ट केन दिया गया।
सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, सिविल जज (एस०डी०) द्वारा लोगों को बताया गया कि समाज के कमजोर और वंचित वर्ग को न्याय से जोड़ने के उद्देश्य से इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय की जानकारी पहुंचाना, लाभ प्रदान करना तथा निशुल्क विधिक सहायता व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना है। साथ ही साथ यह भी बताया कि विकास भवन स्थित पंचायत रीसोर्स सेंटर में 22 फरवरी 2026 को आयोजित मेगा शिविर का उद्देश्य जनपद के आम नागरिकों विशेषकर गरीब, वंचित, असहाय एवं जरूरतमंद वर्ग को एक ही स्थान पर न्यायिक सहायता एवं विभिन्न सरकारी कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराना है। शिविर में निःशुल्क विधिक परामर्श, लोक अदालत के माध्यम से मामलों का निस्तारण, मध्यस्थता, परामर्श सेवा, तथा सरकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी एवं लाभ उपलब्ध कराए जाएंगे।
यह जानकारी सिविल जज सी०डी०/सचिव (पूर्णकालिक) राहुल, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र ने दी है।
- मेगा शिविर: ऐसे मामले का होगा निदान *
सचिव ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोनभद्र/सीविल जज सीनियर डिवीजन राहुल ने बताया कि मेगा शिविर में राजस्व, पुलिस, श्रम, समाज कल्याण, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, बैंक, बीमा, विद्युत, नगर निकाय सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे, जो पात्र लाभार्थियों की समस्याओं का समाधान करेंगे। इसके अलावा उपस्थित सभी को यह भी बताया गया कि दिनांक-22.02.2026 को जनपद पंचायत रिसोर्स सेन्टर सोनभद्र विकास भवन कलेक्ट्रेट में वृहद मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जायेगा।










