1- बढ़ौली चौराहे पर मिष्ठान वितरण कर जताई खुशी
2- राहुल गांधी जिंदाबाद विनोद जाखड़ जिंदाबाद के नारों से छात्र नेताओं ने किया स्वागत
आज दिनांक 20-02-2026 को अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय मल्लिकार्जुन खड़गे जी द्वारा राजस्थान प्रदेश के N.S.U.I. प्रदेश अध्यक्ष एवं राजस्थान विश्वविद्यालय के छात्र संघ अध्यक्ष रहे विनोद जाखड़ जी को राष्ट्रीय छात्र संगठन का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाया गया , जिला अध्यक्ष अंशु गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर शीर्ष चर्चाएं गर्म थी अलग-अलग प्रदेशों के कई नेताओं का इंटरव्यू भी चल रहा था जिसमें राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष बड़े भाई विनोद जाखड़ जी को राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में कमान संभालने को मिली है। पूर्व में हमारे अध्यक्ष रहे वरुण चौधरी जी का कार्यकाल भी अच्छा था उनके साथ भी काम करने का मौका मिला ,आगे वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष जी के साथ हम सभी लोग कंधे से कंधा मिलाकर जैसा निर्देश मिलेगा वैसा काम करेंगे । विनोद जाखड़ जी खुद छात्र नेता रहे हैं कॉलेज/ विश्वविद्यालय में छात्रों की समस्याओं से वह खुद रूबरू है हम प्रयास करेंगे कि उत्तर प्रदेश के अंदर भी छात्र संघ के चुनाव हो ताकि छात्रों का अधिकार उनको मिल सके उनके नेतृत्व में पूरे देश के अंदर N.S.U.I. और मजबूत होगी और छात्र हमसे जुड़ेंगे ।एक दूसरे को मिष्ठान खिलाकर और मिष्ठान वितरण कर लोगों ने खुशी जाहिर की और नए अध्यक्ष का स्वागत किया मुख्य रूप से उपस्थित रहने वालों में जिला उपाध्यक्ष सौम्य सोनकर, छात्र नेता संदीप गुप्ता, छात्र नेता अमित पटेल, सौर्य सिंह ,वेणु पांडेय ,शिवांश कुमार , निक्कू जायसवाल , अंकित सिंह , स्रायांश कुमार रहे ।











