उपेंद्र तिवारी

शांति व सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाए त्यौहार
(सीओ, राजेश कुमार राय)
(दुद्धी) कोतवाली महिला थाना परिसर में महाशिवरात्रि पर्व को लेकर गुरुवार को दोपहर 3 बजे पीस कमेटी की बैठक पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय के अध्यक्षता में आहूत की गई, जिसमें शांतिपूर्ण,सौहार्दपूर्ण व भाईचारे और सुरक्षा के साथ त्यौहार मनाने की बाते पीस कमेटी में रखी गई, पुलिस उपाधीक्षक राजेश कुमार राय ने जुलूस, शोभायात्रा और मंदिरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतर्क रहने का निर्देश दिया एवं भाईचारे के साथ त्योहार मनाने, डीजे/ध्वनि विस्तारक यंत्रों के नियमों का पालन करने और आपसी सहयोग की अपील किया,
साथ ही मंदिरों और जुलूस मार्गों पर पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा रहेगी, महाशिवरात्रि शिव विवाह एवं मेले के आयोजन को लेकर जो छोटी-छोटी समस्याए होती है, उस पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है,साथ ही साथ मुख्य मार्ग पर ट्रैफिक की व्यवस्था को सुचारू रूप से संचालित करने हेतु कहा गया जिससे किसी प्रकार की कोई दुर्घटना ना हो सके, इस मौके पर कोतवाल धर्मेंद्र सिंह,नगर पंचायत अध्यक्ष कमलेश मोहन पूर्व अध्यक्ष राजकुमार अग्रहरि डॉक्टर लवकुश प्रजापति दिलीप पांडे रविंद्र जायसवाल कन्हैयाअग्रहरि, पंकज जायसवाल ,सुरेंद्र गुप्ता आलोक अग्रहरि ,दीपक शाह मंडल अध्यक्ष ,बालकृष्ण जायसवाल ,सुरेंद्र गुप्ता, प्रेम नारायण सिंह,नारायण, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।









