• सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
Gnews 24 Live- Sonebhadra
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा
  • Home
No Result
View All Result
Gnews 24 Live- Sonebhadra
No Result
View All Result

पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री की आठवीं पुण्य तिथि मनाई गई।

Rajesh Goswami by Rajesh Goswami
February 3, 2026
in सोनभद्र
0
पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री की आठवीं पुण्य तिथि मनाई गई।
0
SHARES
0
VIEWS
Share on FacebookShare on Twitter

चोपन/सोनभद्र। जनपद सोनभद्र के प्रखर नेता, आदिवासी-वनवासी-गिरिवासी समाज की आवाज़ और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष पं. देवेंद्र शास्त्री जी की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर उनके जन्मस्थली ग्राम पंचायत टापू में एक भव्य श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के हजारों ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों व समर्थकों ने पहुंचकर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की कार्यक्रम की शुरुआत पं. देवेंद्र शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई। उपस्थित लोगों ने उनके संघर्षपूर्ण जीवन, जनसेवा और शोषित-वंचित समाज के लिए किए गए कार्यों को याद करते हुए उन्हें नमन किया। श्रद्धांजलि सभा में वक्ताओं ने कहा कि पं. देवेंद्र शास्त्री ने अपना पूरा जीवन आदिवासी, वनवासी और गिरिवासी समाज के अधिकारों की लड़ाई लड़ने में समर्पित कर दिया। पुण्यतिथि के अवसर पर सेवा कार्य को प्राथमिकता देते हुए आयोजकों द्वारा हजारों गरीब, असहाय व जरूरतमंद लोगों के बीच कंबलों का वितरण किया गया। कड़ाके की ठंड को देखते हुए किए गए इस मानवीय कार्य की ग्रामीणों ने जमकर सराहना की। कंबल पाकर जरूरतमंदों के चेहरे पर राहत और संतोष देखने को मिला कार्यक्रम में मौजूद जनप्रतिनिधियों और वक्ताओं ने कहा कि पं. देवेंद्र शास्त्री न केवल एक जननेता थे, बल्कि वे आम जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़े रहने वाले सच्चे समाजसेवी थे। उन्होंने क्षेत्र के विकास, सामाजिक न्याय और जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाया और अंतिम सांस तक जनता के हक की लड़ाई लड़ते रहे।
श्रद्धांजलि कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण पुरुष, महिलाएं, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए। पूरे गांव में श्रद्धा और सम्मान का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम के अंत में दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। पं. देवेंद्र शास्त्री की पुण्यतिथि पर आयोजित यह कार्यक्रम एक बार फिर यह संदेश दे गया कि जनसेवा और संघर्ष की विरासत कभी समाप्त नहीं होती, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को प्रेरणा देती रहती है। कार्यक्रम के आयोजक जुगैल जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि संजीव त्रिपाठी ने आये समस्त अतिथियों का आभार व्यक्त किया| इस मौके पर पूर्व जिला अध्यक्ष रमेश मिश्रा, चांद प्रकाश जैन,पारस तिवारी, पूर्व मंडल अध्यक्ष सुनील सिंह, मंडल अध्यक्ष संजय केशरी,मीनू चौबे, विकास चौबे, कालीचरण खरवार, दशरथ गोंड़,विवेक पाण्डेय, सुनील आदिवासी सहित भारी संख्या में ग्रामीण जनता मौजूद रही

Previous Post

दो गांजा तस्करों को 10-10, वर्ष की कठोर कैद।

Rajesh Goswami

Rajesh Goswami

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Stay Connected test

  • 23.9k Followers
  • 99 Subscribers
  • Trending
  • Comments
  • Latest
चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

चोपन स्टेशन को मिली मुम्बई जाने के लिए स्पेशल ट्रेन की सौगात,

March 28, 2025
अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

अत्यधिक ठंढ को देखते हुए कक्षा 1 से 8 तक के सभी परिषदीय माध्यमिक, मान्यता प्राप्त स्कूल बंद रहेंगे।

December 22, 2025
क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

क्षेत्रीय विधायक ने समृद्धि अस्पताल का किया उद्घाटन।

April 7, 2025
अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

अत्यधिक बरसात के कारण कल 1 से 8 तक विद्यालय बन्द रहेगा, मुकुल पांडेय।

August 4, 2025

कचहरी गेट पर दुद्धी को जिला बनाने की मांग को लेकर संघर्ष समिति के पदाधिकारियों व अधिवक्ताओं ने किया प्रदर्शन।

0

बैंक में केवाईसी के लिए कई दिनों से बैंक के चक्कर काट रहे किसान की मौत, परिजनों में मचा कोहराम।

0

शांति लाज के सामने से स्पलेंडर बाइक पर चोरों ने किया हाथ साफ

0

छात्र नेता अभिषेक अग्रहरी के नेतृत्व में ओबरा अधिशासी अधिकारी को ओबरा नगर के प्रमुख सुविधाओं व भ्रष्टाचार के मामले को लेकर सौंपा ज्ञापन।

0
पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री की आठवीं पुण्य तिथि मनाई गई।

पूर्व जिलापंचायत अध्यक्ष देवेंद्र शास्त्री की आठवीं पुण्य तिथि मनाई गई।

February 3, 2026

दो गांजा तस्करों को 10-10, वर्ष की कठोर कैद।

February 3, 2026
धर्म के चार चरणों में सिर्फ बचा है कीर्तन : मनीष शरण जी महाराज।।

धर्म के चार चरणों में सिर्फ बचा है कीर्तन : मनीष शरण जी महाराज।।

February 3, 2026
दुद्धी के अधिवक्ताओं में आक्रोश, टोल प्लाजा घटना पर सौंपा गया ज्ञापन।।

दुद्धी के अधिवक्ताओं में आक्रोश, टोल प्लाजा घटना पर सौंपा गया ज्ञापन।।

February 3, 2026

Recent News

  • About
  • Advertise
  • Privacy & Policy
  • Contact

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio

error: Content is protected !!
No Result
View All Result
  • सोनभद्र
  • उत्तर प्रदेश
  • छत्तीसगढ़
  • झारखंड
  • टेक्नोलॉजी
  • दिल्ली
  • देश विदेश
  • मध्य प्रदेश
  • मनोरंजन
  • राजस्थान
  • हरियाणा

© 2024 Gnews 24 Live- Sonebhadra | Website By- Cliker Studio