रामप्रवेश गुप्ता

बीजपुर ( सोनभद्र ) एनटीपीसी रिहंद परियोजना को नया और सशक्त नेतृत्व मिला है। मुख्य महाप्रबंधक संजय असाटी ने औपचारिक रूप से सोमवार को एनटीपीसी रिहंद के परियोजना प्रमुख के रूप में कार्यभार ग्रहण किया । उनके आगमन से परियोजना परिवार में नई ऊर्जा और उत्साह का संचार हुआ है।
श्री असाटी एनटीपीसी के एक अनुभवी, कुशल एवं दूरदर्शी अधिकारी हैं। उन्होंने अपने लंबे सेवाकाल में विभिन्न परियोजनाओं में कार्य करते हुए अपनी नेतृत्व क्षमता, कार्यनिष्ठा, ईमानदारी और उत्कृष्ट प्रबंधन कौशल का परिचय दिया है। उनके मार्गदर्शन में कई परियोजनाओं ने नई ऊँचाइयाँ हासिल की हैं।
श्री असाटी ने वर्ष 1988 में जबलपुर से इंजीनियरिंग की डिग्री प्राप्त की और सितंबर 1989 में एनटीपीसी पीएमआई नोएडा से बतौर कार्यपालक प्रशिक्षु अपने करियर की शुरुआत की। इसके पश्चात 1990 में उनकी पोस्टिंग एनटीपीसी विंध्याचल के सी एंड आई मेंटेनेंस विभाग में हुई।
अपने अब तक के सेवाकाल में उन्होंने एनटीपीसी विंध्याचल, ऊंचाहार, झज्जर एवं रिहंद सहित कई प्रमुख परियोजनाओं में विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर कार्य किया है। हर परियोजना में उन्होंने तकनीकी दक्षता के साथ-साथ प्रबंधन कौशल से संगठन को मजबूती प्रदान की है।
एनटीपीसी प्रबंधन को पूर्ण विश्वास है कि संजय असाटी के कुशल मार्गदर्शन एवं दूरदर्शी नेतृत्व में एनटीपीसी रिहंद परियोजना निरंतर प्रगति के पथ पर अग्रसर होगी और आने वाले समय में नई उपलब्धियों के कीर्तिमान स्थापित करेगी।
उनके नेतृत्व में एनटीपीसी रिहंद से विकास, नवाचार और उत्कृष्टता की नई कहानी लिखे जाने की उम्मीद जताई जा रही है।










