Sonbhadra breaking:टोल प्लाज़ा के कर्मी ने अधिवक्ता पर किया वार, अधिवक्ता सहित तीन घायल
सोनभद्र:लोढ़ी टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों द्वारा एक महिला अधिवक्ता और उनके साथ मौजूद लोगों के साथ मारपीट की गई। आरोप है कि टोल प्लाजा पर वाहनों की लंबी कतार और हो रही देरी को लेकर पूछताछ करने पर टोल कर्मी उग्र हो गए। इसके बाद टोल कर्मी और महिला अधिवक्ता के बीच विवाद हाथापाई में बदल गया। मामला राबर्ट्सगंज कोतवाली क्षेत्र का है।
इस घटना में महिला अधिवक्ता के तीन साथी घायल हो गए। जिनमें एक महिला को गंभीर चोटें आने पर मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया है। घटना के बाद वकीलों में भारी आक्रोश है। जबकि पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
सूचना मिलने पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी पहुंचे। पीड़ित पक्ष ने मामले में राबर्ट्सगंज कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।












